Connect with us
Nainital diesel petrol limit set: Petrol limit of ₹200 per bike ₹500 per car fixed uttarakhand breaking news today diesel petrol price hike today
Image : सांकेतिक फोटो ( diesel petrol limit set)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Nainital diesel petrol limit set: नैनीताल बाइक में 200 कार में 500₹ का ही मिलेगा पेट्रोल लिमिट तय

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

Nainital diesel petrol limit set: नैनीताल बाइक में 200 कार में 500₹ का ही मिलेगा पेट्रोल लिमिट तय

1 min read

diesel petrol limit set : बाइक में 200 और कार में मिलेगा 500 का ही पेट्रोल, जानें कहां तय की गई लिमिट..

Nainital diesel petrol limit set: Petrol limit of ₹200 per bike ₹500 per car fixed uttarakhand breaking news today diesel petrol price hike today : मध्य पूर्व में चल रहे तनाव के कारण पेट्रोल डीजल में भारी कमी का असर देशभर में देखने को मिलने लगा है, जिसके चलते उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पेट्रोल पंप पर तेल की लिमिट तय की गई है। बताते चले गर्मियों के शुरू होते ही पर्यटक भारी संख्या में नैनीताल पहुंच रहे हैं ,जिससे पेट्रोल डीजल की खपत बढ़ रही है। ऐसे में पंपों पर स्टॉक भी जल्दी खत्म होने लगा है। स्टॉक को बचाने के लिए सूखाताल पंप पर वाहन चालकों को सीमित मात्रा में तेल दिया जा रहा हैं।

यह भी पढ़े :Harshika rikhari Haldwani: हल्द्वानी रबर डाल हर्षिका रिखाड़ी बनी आल इंडिया योग ब्रांड एंबेसडर

बता दें सरोवर नगरी नैनीताल जो अपने पर्यटन की वजह से चर्चाओं में रहती है, वो इन दिनों अपने पर्यटन नहीं बल्कि पेट्रोल डीजल की सप्लाई को लेकर चर्चा मे आ गई है। दरअसल वीकेंड समेत अन्य दिनों बाहरी राज्यों से पर्यटक बड़ी संख्या में नैनीताल पहुंच रहे हैं ,जहां वाहनों में ईंधन की अधिक खपत हो रही है। यहीं वजह है कि बीते शनिवार को कई घंटे तक दोनों पंपो पर पेट्रोल नहीं मिल पाया और सुबह पंप खुलने के बाद 2 से 3 घंटे में स्टॉक खत्म होने लगा।

पेट्रोल की लिमिट हुई तय (nainital news today)

लोकल टैक्सी चालक व व्यापारियों और आम लोगों का कहना है ,कि सूखाताल स्थित पेट्रोल पंप पर दोपहिया वाहनों को केवल ₹200 तक का पेट्रोल दिया जा रहा है। जबकि टैक्सी और चारपहिया वाहनों को ₹500 से अधिक का तेल नहीं मिल रहा है। पंप के कर्मचारियों का कहना है कि टैंक के तेल में खराबी आ गई है, जिस वजह से तेल की मात्रा को सीमित करना पड़ा है।

10 से 12 हजार लीटर ईधन की रोजाना खपत (Nainital petrol news today) 

मल्लीताल क्षेत्र के सूखाताल का पेट्रोल पंप प्रमुख पेट्रोल पंप है ,इन दिनों रोजाना 12000 लीटर ईंधन की सप्लाई हो रही है। जबकि तल्लीताल स्थित दूसरे पंपों पर लगभग 10,000 लीटर प्रतिदिन तेल पहुंच रहा है।

यह भी पढ़े :jonk uttarakhand monsoon 2026: उत्तराखण्ड पहाड़ में मानसून से पहले ही लगने लगी जोंक

लंबी दूरी की बुकिंग प्रभावित (Nainital diesel petrol limit set) 

बताते चलें टैक्सी चालक आशीष ने बताया कि वह लंबे समय से टैक्सी चलाकर अपने परिवार को पाल रहे हैं ,लेकिन बीते 15 से 20 दिनों से पेट्रोल के लिए उन्हें मशक्कत करनी पड़ रही है। सूखताल पेट्रोल पंप पर ₹500 से अधिक का पेट्रोल नहीं मिल रहा है जिससे दूर की बुकिंग में परेशानी आ रही है। बताते चले वाहन चालकों के लिए यह समय अच्छा कारोबार करने का है, लेकिन सीमित ईंधन मिलने से उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top