UTTARAKHAND NEWS नैनीताल
Nainital news today: नैनीताल घूमने आए युवक की गई जिंदगी, दोस्तों पर हत्या का आरोप
1 min read
Nainital news today: नैनीताल घूमने आए दोस्तों पर युवक की हत्या का आरोप, भाई बोला तीन दोस्तों ने ली जान…
Nainital news today: deepak upadhyay ranikhet almora died murder case during visit Nainital Uttarakhand news live update: उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां पर बीते पांच दिनों से लापता चल रहे युवक दीपक उपाध्याय का शव बरामद होने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक दीपक के भाई ने आरोप लगाया है कि दीपक को उसके ही तीन दोस्तों ने मिलकर मार डाला और पहाड़ी से नीचे फेंका।
यह भी पढ़े :Tehri Garhwal news today: टिहरी पहली सालगिरह पर पत्नी की मौत दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के रानीखेत का निवासी दीपक उपाध्याय बीते बुधवार को नैनीताल घूमने के लिए गया था। इसके बाद से वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था जिसके चलते 5 दिन बाद आज सोमवार को दीपक का शव पहाड़ क्षेत्र में बरामद हुआ है, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि दीपक उपाध्याय तल्लीताल रोडवेज स्टेशन क्षेत्र से लापता हुआ था।
दोस्तों पर लगा हत्या का आरोप (Nainital news today: deepak upadhyay ranikhet almora)
मृतक दीपक के भाई ने बताया की नैनीताल में पार्टी करने आए दोस्तों ने दीपक की जान ली है जिनके खिलाफ मृतक दीपक के भाई ने मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस प्रशासन द्वारा 20 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाल गए व लगातार सर्च अभियान चलाया गया लेकिन शुरुआत के चार दिन तक दीपक का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। इस दौरान पुलिस ने युवक के तीन दोस्तों से भी पूछताछ की।
यह भी पढ़े :Akshat gopal UK board topper 2026: रामनगर के अक्षत बने टापर सेल्फ स्टडी से पाई सफलता
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगा मौत के कारणों का खुलासा ( nainital news today)
आज सुबह सोमवार को शव मिलने के बाद दीपक की कहानी ने नया मोड़ ले लिया है, परिजनों का कहना है कि दीपक का अचानक लापता होना और फिर इस तरह से शव का मिलना हत्या की ओर इशारा कर रहा है। बहरहाल पुलिस प्रशासन की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दोस्तों ने बताया हम सामान ले रहे थे तभी दीपक हुआ लापता
मृतक के दोस्तों का कहना है कि वो सामान लेने में व्यस्त थे। तभी इस दौरान दीपक अचानक से लापता हो गया था फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।
