Tehri Garhwal UTTARAKHAND NEWS
Tehri Garhwal news today: टिहरी पहली सालगिरह पर पत्नी की मौत दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
1 min read
Tehri Garhwal news today: शादी की पहली सालगिरह पर नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति समेत तीन पर मुकदमा दर्ज, ससुराल पक्ष पर लगे दहेज उत्पीड़न और हत्या के आरोप…
Tehri Garhwal news today: Wife poonam died first anniversary, dowry death case murder ghansali uttarakhand breaking news: उत्तराखंड के टिहरी जिले से एक हृदय विदारक घटना की खबर सामने आ रही है, जहां पर शादी की पहली सालगिरह पर संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता की मौत हुई है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, वहीं मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। महिला की मौत के मामले मे मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए उत्पीड़न और हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।
यह भी पढ़े :Nainital School holiday: भीमताल के इन क्षेत्रों में बाघ के आतंक के चलते 27 अप्रैल तक अवकाश
प्राप्त जानकारी के अनुसार टिहरी जिले के घनसाली के भिलंग पट्टी सांकरी गांव की निवासी 22 वर्षीय पूनम की हालत बीते 25 अप्रैल की रात बिगड़ गई थी। पूनम की हालत को बिगड़ता देख उसके ससुराल वाले उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने पूनम को मृत घोषित कर दिया।
शादी की सालगिरह वाले दिन फंदे पर झूली नव विवाहिता ( tehri garhwal news today)
ससुराल पक्ष का कहना है कि पूनम ने अपने कमरे में पंखे से फांसी लगा ली थी जिसके बाद उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया था। दूसरी ओर पूनम के मायके पक्ष के लोगों ने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि पूनम ने आत्महत्या की थी तो इसकी सूचना तुरंत उन्हें और पुलिस प्रशासन को दी जानी चाहिए थी तो ऐसा क्यों नहीं किया गया।
मृतका पूनम के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप (Tehri Garhwal news today: Wife poonam died first anniversary)
पूनम के परिजनों का आरोप है कि पूनम को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था जिसके बाद उसकी हत्या की गई है।
यह भी पढ़े :Dehradun school closed today: देहरादून में सोमवार 27 अप्रैल को बंद रहेंगे सभी स्कूल
पिछले साल हुई थी पूनम की शादी अब हो गई मौत
बताते चले पूनम का विवाह पिछले साल इसी माह यानी 25 अप्रैल को हुआ था। पूनम का पति गौरव सिंह दुबई में होटल में काम करता है और वह कुछ दिन पहले ही दुबई से घर लौटा था। पूनम का मायका भिलंग पट्टी गोनगढ़ की ग्राम पंचायत बनौली में है, जहां पर पूनम की मौत की खबर सुनते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।
पूनम के पति समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मृतका पूनम के पिता शिव सिंह की तहरीर के आधार पर पूनम के पति गौरव सिंह, सास अनीता देवी, ससुर कुंवर सिंह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जिसकी पूरी जांच पड़ताल जारी है।
