Connect with us
Nainital school fees scam Private school fee refund India School overcharging case India
Image : सांकेतिक फोटो ( Nainital School Fees Scam)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Nainital school fees scam: नैनीताल जिले के 17 स्कूलों को अतिरिक्त शुल्क लौटाने के आदेश…..

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

Nainital school fees scam: नैनीताल जिले के 17 स्कूलों को अतिरिक्त शुल्क लौटाने के आदेश…..

1 min read

Nainital School Fees Scam: मनमानी करने वाले 17 स्कूलों को अतिरिक्त शुल्क लौटाने के आदेश

Nainital school fees scam Private school fee refund India School overcharging case India: उत्तराखंड के नैनीताल जिले में निजी स्कूलों की मनमानी का मामला सामने आया है, जिसका संज्ञान लेते हुए जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल ने मामले को गंभीरता से लिया है। अभिभावकों की ओर से स्कूलों की शिकायत के आधार पर डीएम के निर्देश पर मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद जायसवाल ने हल्द्वानी रामनगर और भीमताल के 17 स्कूलों को नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही अब इन स्कूलों को अभिभावकों से लिया गया अतिरिक्त शुल्क वापस करना होगा।

यह भी पढ़े :Weather forecast Uttarakhand: उत्तराखंड में 5 मई तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी….

बता दें नैनीताल जिले में नई शिक्षा सत्र में प्रवेश के मामले में निजी स्कूल लगातार मनमानी करते आ रहे थे। जैसे ही इस मामले की शिकायत डीएम के पास पहुंची तो उन्होंने जिले भर के निजी स्कूलों की जांच करवाई। जांच में अभिभावकों ने आरोप लगाया कि स्कूलों द्वारा लगातार मनमानी की जा रही है जिसकी पुष्टि भी हुई है।

17 स्कूलों को नोटिस जारी (nainital school news today)

सीओ ने सभी 17 विद्यालयों के संचालकों को 15 दिन के अंदर संशोधित बुक लिस्ट जारी करने केवल आवश्यक और एनसीईआरटी आधारित पुस्तकों को ही प्राथमिकता देने के साथ बुक लिस्ट और फीस संरचना को सार्वजनिक करने के आदेश दिए , इसके साथ ही अतिरिक्त शुल्क वापस करने अथवा उसका समायोजन करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़े :Dehradun school news: देहरादून में रातोंरात बदल गया स्कूल नाम टीचर सब चेंज अभिभावक हैरान

नियमो का पालन न करने पर स्कूलों की मान्यता होगी रद्द

यदि निर्देशों का पालन नहीं किया जाता है , तो स्कूलों की मान्यता निलंबित करने मान्यता खत्म करने जुर्माना लगाने और अन्य कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। 15 दिन के अंदर संयुक्त जांच समिति की ओर से निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। बताते चलें निजी स्कूलों पर एनसीईआरटी के अलावा महंगी निजी पुस्तकों को अनिवार्य करने समेत किताबों का अनुपात 2 3 गुना तक बढ़ाना इन सभी आरोपों की पुष्टि हुई है।

इन स्कूलों को जारी हुए नोटिस
(Nainital school news today)

देवभूमि सीनियर सेकेंडरी स्कूल मानपुर पश्चिम, गुरु द्रोणा पब्लिक स्कूल हल्द्वानी, लक्ष्य इंटरनेशनल स्कूल, बीएलएम एकेडमी, वुडब्रिज स्कूल भीमताल, मल्लिकार्जुन स्कूल भीमताल, सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल रामनगर, ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल रामनगर, गार्डन वैली पब्लिक स्कूल रामनगर, आर्यमन विक्रम बिड़ला स्कूल हल्द्वानी, दून पब्लिक स्कूल नवाबी रोड, विजडम पब्लिक स्कूल रामपुर रोड, इंस्पिरेशन स्कूल, एसकेएम स्कूल रामपुर रोड, किंग्सफोर्ड स्कूल, शेमफोर्ड स्कूल मोटाहल्दू और हिमालया विद्या मंदिर को नोटिस जारी किए हैं।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top