Connect with us
Weather forecast Uttarakhand May 2026 Orange alert rain districts news Disaster management India
Image : सांकेतिक फोटो ( Weather forecast Uttarakhand)

Home / UTTARAKHAND WEATHER / Weather forecast Uttarakhand: उत्तराखंड में 5 मई तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी….

UTTARAKHAND WEATHER देहरादून

Weather forecast Uttarakhand: उत्तराखंड में 5 मई तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी….

1 min read

Weather forecast Uttarakhand: प्रदेश के सात जिलों में बारिश का अलर्ट, ऑरेंज अलर्ट जारी.

Weather forecast Uttarakhand May 2026 Orange alert rain districts news Disaster management India: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों तक मौसम ने बड़ा करवट ले लिया है जिसके चलते बीते रविवार को प्रदेश के अधिकतर जिलों में भारी बारिश व आंधी तूफान देखने को मिला जिससे प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वही आज सोमवार तड़के सुबह से ही भारी बारिश का दौर जारी है।

यह भी पढ़े :Haridwar Ganga Ghat Viral Video: हरिद्वार गंगा घाट पर कुत्ते को नहलाने पर हंगामा…

मौसम विभाग की माने तो 3 मई को राज्य के सभी जिलों में कहीं- कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, झोंकेदार हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट रखा गया था।

4 मई को राजधानी देहरादून, टिहरी ,हरिद्वार पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जिले में तेज वर्षा के साथ ओलावृष्टि व झोंकेदार हवाएं (40-50 kmph) की रफ्तार से चलने का अंदेशा जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा राज्य के अन्य पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, तेज हवाओं का दौर जारी रहने वाला है जिसके लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है।

यह भी पढ़े :लोहाघाट की बेटी आयुश्री भावे बनीं अमेरिका में असिस्टेंट प्रोफेसर, उत्तराखंड का बढ़ाया मान

5 मई को उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग चमोली बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं आकाशीय बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि ,बारिश का तीव्र से अति तीव्र दौर देखने को मिल सकता है वहीं झोंकेदार हवाएं 40 -50kmph की रफ्तार से चल सकती है जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि शेष पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं गर्जन के साथ बारिश का दौर देखने को मिल सकता है जिसके लिए येलो अलर्ट रखा गया है।

6 मई को राज्य के सभी पर्वतीय जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व झोंकेदार हवाएं 30-40 kmph की रफ्तार से चलने का अनुमान है जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand weather today: मौसम का यलो अलर्ट जारी 5 दिन बारिश आंधी तूफान की आंशका

सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने सतर्कता बरतने के दिए निर्देश

सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने बारिश को देखते हुए जिलों को उच्च सतर्कता बनाए रखने व किसी भी आपदा की स्थिति में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रैकिंग गतिविधियों को नियंत्रित करने संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के लिए बचाव दलों को अलर्ट मोड पर रखने को कहा गया है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top