Connect with us
Nainital school news today: private school haldwani ramnagar bhimtal fee hike ncert books notice issued uttarakhand latest news breaking
Image : सांकेतिक फोटो ( Nainital school news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Nainital school news today: नैनीताल 45 निजी स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

Nainital school news today: नैनीताल 45 निजी स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी

1 min read

Nainital school news today:  Nainital Private School Fee Hike Issue | 45 निजी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग की सख्ती

Nainital school news today: private school haldwani ramnagar bhimtal fee hike ncert books notice issued uttarakhand latest news breaking:  उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले में निजी स्कूलों की मनमानी पर अब जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। जिले के 45 विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा गया है। यह कार्रवाई अभिभावकों की लगातार मिल रही शिकायतों और जांच रिपोर्ट में सामने आई अनियमितताओं के आधार पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के दिशानिर्देशों के तहत की गई है। आपको बता दें कि इससे पहले भी महंगी किताबें थोपने वाले हल्द्वानी के 46 स्कूलों पर सख्ती बरतते हुए जिला प्रशासन ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

यह भी पढ़े :Dehradun road Accident today: देहरादून बेकाबू ट्रक ने 6 वाहनों को मारी टक्कर मची अफरातफरी

Haldwani bhimtal ramnagar school NCERT Books Rule Violation | एनसीईआरटी लागू न करने पर बड़ी कार्रवाई

मुख्य शिक्षाधिकारी गोविंद जायसवाल के अनुसार, कई स्कूलों में एनसीईआरटी की अनिवार्य पुस्तकों को लागू नहीं किया जा रहा था। इसके बजाय निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें थोपने के आरोप सामने आए। यह स्थिति सीधे तौर पर शिक्षा के मानकों और सरकारी दिशा-निर्देशों के खिलाफ पाई गई।

Haldwani nainital School Fees Hike Complaint | मनमानी फीस वृद्धि से अभिभावक परेशान

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कुछ विद्यालयों ने बिना स्पष्ट कारण के फीस में बढ़ोतरी कर दी। अभिभावकों पर आर्थिक दबाव बढ़ाने वाले इस कदम को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने संबंधित स्कूलों को नोटिस थमाया है। अधिकारियों का कहना है कि फीस निर्धारण में पारदर्शिता अनिवार्य है।

Nainital school news today Book Seller Nexus | चुनिंदा दुकानों से किताबें खरीदने का दबाव

रिपोर्ट में एक और अहम पहलू सामने आया, जिसमें स्कूल प्रबंधन पर आरोप है कि वे अभिभावकों को केवल चयनित दुकानों से ही किताबें खरीदने के लिए मजबूर कर रहे थे। इससे न केवल प्रतिस्पर्धा खत्म होती है, बल्कि अभिभावकों को अधिक कीमत चुकानी पड़ती है।

Haldwani Nainital Education Department Action | वेबसाइट पर जानकारी अपडेट न करने पर भी सवाल

कई विद्यालयों की वेबसाइट पर फीस संरचना और अन्य जरूरी जानकारियां अपडेट नहीं पाई गईं। यह पारदर्शिता के नियमों का उल्लंघन माना गया है। शिक्षा विभाग ने इसे भी नोटिस जारी करने का आधार बनाया है।

यह भी पढ़े :Chamoli News today: चमोली कर्णप्रयाग में युवक ने खत्म कर दी जिंदगी अलकनंदा में लगाई छलांग

Haldwani nainital school news today Show Cause Notice Schools List | रामनगर, हल्द्वानी और आसपास के स्कूल शामिल

कार्रवाई के दायरे में रामनगर, हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों के स्कूल शामिल हैं। इनमें रामनगर के 20, हल्द्वानी के 11 और अन्य क्षेत्रों के 14 विद्यालयों को नोटिस जारी किया गया है। सभी संस्थानों को तय समय में जवाब देना होगा।

Nainital news today Strict Action Warning | संतोषजनक जवाब न मिलने पर होगी कार्रवाई

मुख्य शिक्षाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यदि स्कूलों की ओर से संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दिया गया, तो विभागीय कार्रवाई तय है। इसमें मान्यता संबंधी कदम भी शामिल हो सकते हैं।

यह भी पढ़े :Uttarakhand teacher news: शिक्षा विभाग में बड़ा गड़बड़झाला नाबालिग को बना दिया शिक्षक

Nainital school news today haldwani bhimtal ramnagar breaking इन विद्यालयों को जारी हुए नोटिस

जय मोहन पब्लिक स्कूल रामनगर, गुड लक पब्लिक स्कूल रामनगर, मार्डन पब्लिक स्कूल रामनगर, डीएसबी पब्लिक स्कूल रामनगर, सेंट जोसेफ स्कूल रामनगर, ग्रीन फील्ड एकेडमी रामनगर, ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल रामनगर, ओक वर्ड पब्लिक स्कूल रामनगर, डीडीसीएम पब्लिक स्कूल रामनगर, गार्डन वैली पब्लिक स्कूल रामनगर, शेमरोक प्री स्कूल रामनगर, अल्फा मिशन पब्लिक स्कूल रामनगर, मेहरा पब्लिक स्कूल रामनगर, दीपक डिवाइन पब्लिक स्कूल रामनगर, यूएसआर इंदू इंटर कॉलेज बसई रामनगर, सेंक रुमी पब्लिक स्कूल रामनगर, लिटिल स्कालर्स एकेडमी रामनगर, सनराइज पब्लिक स्कूल रामनगर, मदर्स ग्लोरी पब्लिक स्कूल रामनगर, श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल रामनगर, एनएल साह प्रोपट्री लर्निंग स्कूल भवाली, डीविटो पब्लिक स्कूल भवाली, डीएसएस पाल पब्लिक स्कूल श्यामखेत भवाली, महर्षि विद्या मंदिर परसौली, मल्लिकार्जुन स्कूल भीमताल, वुड व्रिज स्कूल डोब ल्वेशाल भीमताल, आयुष्मान कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल गरमपानी, स्कॉलर हेवन स्कूल बिंदुखत्ता, एफएस बिष्ट मेमोरियल स्कूल लालकुआं, बीडी जोशी मेमोरियल स्कूल लालकुआं, ग्रीन वुड सीनियर सेकेंडरी स्कूल लालकुआं, एचसीएम जूनियर हाईस्कूल लालकुआं, होली ट्रिनिटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लालकुआं, मीना एकेडमी लालकुआं, शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल स्कूल रामनगर, लक्ष्य इंटरनेशनल स्कूल हल्द्वानी, लक्ष्मी शिशु मंदिर हल्द्वानी, हाइलैंडर पब्लिक स्कूल हल्द्वानी, मॉर्डन पब्लिक स्कूल हल्द्वानी, विद्या पुष्प एकेडमी हल्द्वानी, क्वींस स्कूल हल्द्वानी, जेम्स पब्लिक स्कूल हल्द्वानी, गुरु द्रोण पब्लिक स्कूल हल्द्वानी, निर्मला कान्वेंट स्कूल काठगोदाम, बीएलएम एकेडमी हल्द्वानी और सृजन स्कूल गौलापार।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top