UTTARAKHAND NEWS नैनीताल
Nainital tiger attack today: भीमताल शादी से लौट रहे युवक को बाघ ने बनाया निवाला
1 min read
Nainital tiger attack today: Nainital leopard attack nainital guldar attack today nainital tiger attack today Uttarakhand Tiger Attack | हल्द्वानी में बाघ का हमला, युवक की मौत से दहशत
Nainital tiger attack today: kamal Bisht bhadyuni bhimtal haldwani died in leopard guldar attack news today uttarakhand breaking news live: Nainital Tiger Attack News Uttarakhand | bhimtal tiger guldar leopard attack Haldwani News Today | Wildlife Attack India उत्तराखण्ड में जंगली जानवरों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के नैनीताल जिले के भीमताल विकासखण्ड क्षेत्र स्थित भदूनी गांव में गुरुवार देर रात एक और दर्दनाक घटना सामने आई, जहां बाघ के हमले में एक युवक की मौत हो गई। बताया गया है कि हल्द्वानी के फतेहपुर रेंज अंतर्गत शादी समारोह से लौट रहे युवक पर खेत के पास अचानक हमला हुआ, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई। लगातार हो रही घटनाओं ने इलाके में भय का माहौल और गहरा कर दिया है।
यह भी पढ़े :CBSE date sheet 2026: सीबीएसई 10वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा की डेट सीट टाइम टेबल जारी
Nainital Tiger Attack | Forest Department Failure | Breaking News Uttarakhand
यह घटना नैनीताल जिले में महज दो दिनों के भीतर वन्यजीव हमले से दूसरी मौत है, जबकि पिछले एक महीने में यह तीसरी घटना बताई जा रही है। लगातार बढ़ती घटनाएं वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं और लोगों में गुस्सा साफ नजर आ रहा है।
Bhimtal tiger attack today Victim Identification | Local News Update | Uttarakhand Incident
मृतक की पहचान कमल सिंह बिष्ट (30) पुत्र इंदर सिंह के रूप में हुई है, जो भीमताल ब्लॉक के भदूनी गांव में आयोजित एक विवाह समारोह से लौट रहे थे। शुक्रवार सुबह उनका क्षत-विक्षत शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि मृतक कमल, काठगोदाम भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट का भाई थे।
यह भी पढ़े :Uttarakhand insurance policy salary: सफाई कर्मचारियों का होगा 10 लाख का बीमा बढ़ेगी सैलरी
Political Reaction Uttarakhand | Government Accountability | Public Anger News
घटना के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी तेज हो गई हैं। कांग्रेस प्रवक्ता नीरज तिवारी का कहना है एक माह के भीतर तीसरी मौत यह दर्शाती है कि वन विभाग हालात पर नियंत्रण पाने में नाकाम रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिम्मेदार वन विभाग केवल औपचारिकताओं तक सीमित हैं, जबकि जमीनी स्तर पर सुरक्षा के ठोस इंतजाम नहीं किए जा रहे।
Human Wildlife Conflict | Safety Alert Uttarakhand | Forest News India
स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में बाघ की सक्रियता लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से खतरा लगातार बढ़ रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल ठोस कदम उठाने, गश्त बढ़ाने और आदमखोर वन्यजीव को पकड़ने की मांग की है।
Ground Report Uttarakhand | Fear Among Villagers | Rural Safety Issue
लगातार हो रही इन घटनाओं के बाद भीमताल ब्लाक स्थित सभी गांवों में दहशत का माहौल है। लोग शाम ढलते ही घरों में कैद होने को मजबूर हैं और खेतों या जंगल की ओर जाने से बच रहे हैं। लगातार हो रहे हमलों ने ग्रामीण जीवन को असुरक्षित बना दिया है, जिससे आम जनजीवन पर भी असर पड़ रहा है।
