UTTARAKHAND NEWS नैनीताल
Nainital traffic plan today: वीकेंड पर बदला नैनीताल का ट्रेफिक प्लान, बार्डर पर रोकें जाएंगे वाहन
1 min read
Nainital traffic plan today : नैनीताल आ रहे पर्यटकों के लिए रूट डायवर्जन लागू, बॉर्डर पर रोके जाएंगे वाहन…
Nainital traffic plan today: traffic route changed for the weekend, vehicles will be stopped at the border uttarakhand latest news : वीकेंड पर उत्तराखंड की सरोवर नगरी नैनीताल आ रहे पर्यटकों के लिए एक जरूरी खबर सामने आ रही है कि, आज शनिवार और कल रविवार 2 दिन भारी वाहनों का प्रवेश जिले की सीमाओं में सुबह 8:00 बजे रोक दिया जाएगा।
इसके साथ ही सुबह 9:00 से रात 10:00 बजे तक यात्रा रोड में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है, जबकि रात 10:00 बजे के बाद भारी वाहनों को पर्वतीय क्षेत्रों में भेजा जाएगा। इतना ही नहीं बल्कि नैनीताल पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान भी लागू किया है।
यह भी पढ़े :Pithoragarh news today: बेरीनाग लंगूर के हमले में महिला की गई जिंदगी, अस्पताल में तोड़ा दम
ये रहेगा डाइवर्ट रूट ( nainital divert route plan)
०बता दें पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले वाहन एचएमटी क्षेत्र व पुलिस चौकी सलड़ी क्षेत्र में अमृतपुर मोड़ से अंदर व मैगी प्वाइंट से अंदर पार्क किए जाएंगे।
०मैदानी क्षेत्र से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले सभी भारी वाहन गौलापार क्षेत्र से पुराना आरटीओ फिटनेस सेंटर डिवाइडर से पीछे व खेड़ा चौकी से पीछे रोके जाएंगे।
०बरेली रोड से आने वाले पर्यटकों को तीनपानी फ्लाईओवर से गौलपार रोड होते हुए नारीमन तिराहा काठगोदाम से अपने गन्तव्य को जाएंगे।
०रामनगर, बाजपुर से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले सभी प्रकार के वाहन कालाढूंगी नैनीताल तिराहा से डायवर्ट होकर मंगोली होते हुए भेजे जाएंगे।
०एलपीजी वाहनों के अलावा सब्जी, ईंधन, दुग्ध वाहन का आवागमन दोपहर दो से रात 10 बजे तक वर्जित रहेगा।
०5 अप्रैल को शाम चार से रात नौ बजे तक भवाली के मस्जिद तिराहा से व नैनीताल से मैदानी क्षेत्र को जाने वाले पर्यटक वाहनों को नंबर-एक बैंड व रूसी बाईपास द्वितीय से डायवर्ट कर रूसी बाईपास प्रथम होते हुए मंगोली से वाया कालाढूंगी के रास्ते भेजा जाएगा।
