Connect with us
उत्तराखण्ड पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी पारंपरिक मांगल गीत 'दैंणा हुंय्या, खोलि का गणेशा' से हुआ उदघाटन

Home / उत्तराखण्ड बुलेटिन / उत्तराखण्ड पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी पारंपरिक मांगल गीत ‘दैंणा हुंय्या, खोलि का गणेशा’ से हुआ उदघाटन

उत्तराखण्ड बुलेटिन देहरादून

उत्तराखण्ड पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी पारंपरिक मांगल गीत ‘दैंणा हुंय्या, खोलि का गणेशा’ से हुआ उदघाटन

1 min read

उत्तराखण्ड पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी पारंपरिक मांगल गीत 'दैंणा हुंय्या, खोलि का गणेशा' से हुआ उदघाटन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। यहां से उन्होंने सीधे रायपुर स्पोर्ट्स कॉलेज के मैदान में हेलीकॉप्टर से लैंड किया। जहाँ रायपुर स्थित अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिबन काटकर ‘उत्तराखंड इन्वेस्टर्स समिट’ का उद्घाटन किया। इससे पहले पीएम मोदी वायुसेना के विशेष विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां राज्‍यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पुष्पगुच्छ देकर पीएम का स्‍वागत किया। स्टेडियम में इस दौरान पीएम को उत्तराखण्ड की विभिन्न खूबसूरत तस्वीरे दिखाई गई।उन्हें यहाँ की संस्कृति, वन ,पर्यटन, और बागवानी के नजारे दिखाए गए।उद्घाटन के अवसर पर उत्तराखण्ड के पारंपरिक मांगल गीत ‘दैंणा हुंय्या, खोलि का गणेशा’ की प्रस्तुति से कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। इस प्रस्तुति को देने वाले 30 कलाकारों का दल उत्तराखंड के पारंपरिक परिधानों में सजा हुआ है।





सबसे खाश बात तो ये है की उत्तराखंड राज्य बनने के करीब 18 साल में पहली बार ये इन्वेस्टर्स समिट आयोजित किया गया है। जिसमे तमाम बिजनेस लीडर्स पूंजी निवेश की मौजूदा संभावनाओं को उद्योगों के माध्यम से मैदानी इलाको से लेकर पहाड़ के गांवों तक का प्लान रखेंगे। उत्तराखंड में इन्वेस्टर्स समिट के आगाज के साथ ही बड़े पैमाने पर उद्योगों द्वारा विकास के बुनियादी ढांचे की नींव रखी जाएगी।




Content Disclaimer

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड बुलेटिन

To Top