देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर देहरादून
देश के लिए दुखद खबर, आतंकियों के हमले में सेना के 3 जवान शहीद, आपरेशन जारी
1 min read
Jammu Kashmir blast army: अभी तक सामने नहीं आए तीनों जवानों के नाम, तीन अन्य जवान भी बताए जा रहे गंभीर रूप से घायल….
Jammu Kashmir blast army
जम्मू-कश्मीर के राजौरी से समूचे देश के लिए एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां गुरुवार को आतंकवादियों ने सेना के दो ट्रक पर घात लगाकर हमला कर दिया। बताया गया है कि इस हमले में भारतीय सेना के तीन जवान शहीद हो गए, जबकि जीन जवान गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं। विदित हो कि इससे पूर्व बीते 22 नवंबर को भी राजौरी में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में भारतीय सेना के 5 जवान शहीद हुए थे। जिनमें उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले के रहने वाले लांसनायक संजय बिष्ट भी शामिल थे।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए संजय बिष्ट आतंकियों से मुठभेड़ में दिया अपना बलिदान
अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक आतंकियों द्वारा सेना के ट्रकों पर यह हमला राजौरी सेक्टर के दोनाड़ क्षेत्र में थानामंडी-सूरनकोट रोड पर सावनी इलाके में दोपहर करीब तीन बजकर 45 मिनट पर किया गया है। बताया गया है कि सेना के ये दोनों वाहन बुफलियाज के पास के एक इलाके से जवानों को ले जा रहे थे। इसी दौरान आतंकियों ने सैन्य कर्मियों पर घात लगाकर हमला कर दिया। यह जानकारी भी सामने आ रही है कि इस इलाके में बीते बुधवार की रात से सेना के जवानों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी है। अभी तक शहीद तीनों जवानों के नाम सामने नहीं आए हैं।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
