Connect with us
Pauri Garhwal news: Suman Devrani killer Pokland operator arrested kotdwar
Image : social media ( Pokland operator kotdwar News)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Pauri Garhwal news: सुमन देवरानी का हत्यारा पोकलैंड ऑपरेटर गिरफ्तार

UTTARAKHAND NEWS पौड़ी गढ़वाल

Pauri Garhwal news: सुमन देवरानी का हत्यारा पोकलैंड ऑपरेटर गिरफ्तार

1 min read

Pokland operator kotdwar News  : पोकलैंड मशीन के बकेट से सुमन देवरानी की ह्त्या करने वाला पोकलैंड मशीन ऑपरेटर प्रवीण सिंह गिरफ्तार..

Pokland operator kotdwar News : उत्तराखंड के पौड़ी जिले के मल्ली सतपुली से एक दिल दहला देने वाली घटना की खबर बीते 7 जून की रात 11:30 बजे सामने आई थी जहां पर गुमखाल से सतपुली की ओर अपने साथी के साथ जा रहे नोसिन डाडामण्डी के निवासी सुमन देवरानी की मल्ली सतपुली के पास रोड कटिंग का कार्य कर रहे श्री कल्याण शिवालिक इन्फ्रा के पोकलैंड मशीन ऑपरेटर प्रवीण सिंह ने सुमन देवरानी की मामूली सी बात पर बकेट मारकर हत्या कर दी थी और घटना को अंजाम देने के बाद मौके पर फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने बीते सोमवार की रात हिरासत में लिया है वहीं आरोपी के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़े :पौड़ी गढ़वाल: कोटद्वार में पोकलेन मशीन से हमला कर सुमन देवरानी की हत्या…

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार पौड़ी जिले के गुमखाल के नोसिन डाडामण्डी के निवासी सुमन देवरानी बीते 7 जून की रात करीब 11:30 बजे अपने साथी के साथ गुमखाल से सतपुली की ओर निकले थे । तभी इस दौरान मल्ली सतपुली के पास रोड कटिंग का कार्य चल रहा था इस दौरान सुमन ने जेसीबी चालक से रोड खोलने हेतु अनुरोध किया हालांकि जेसीबी ऑपरेटर प्रवीण सिंह निवासी चमोली जोशीमठ ने मामूली बहस होने पर सुमन पर बकेट से वारकर दिया जिससे सुमन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि घटना को अंजाम देने के बाद पोकलैंड मशीन ऑपरेटर प्रवीण मौके पर फरार हो गया था । वही इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस प्रशासन को मिलते ही उन्होंने आरोपी प्रवीण सिंह के खिलाफ सतपुली थाने में मु0 अ 0स 0 6/2025 धारा 103 (1) BNS बनाम दर्ज करते हुए युवक की हत्या की घटना को गंभीरता से लिया जिसके चलते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने घटना के संबंध में ठोस सबूत जुटाने हेतु पुलिस को निर्देश दिए थे जिसके चलते पुलिस की टीम ने बीते सोमवार की रात आरोपी प्रवीण सिंह बर्थवाल को हरियाणा यमुनानगर से गिरफ्तार किया है जिसे आज मंगलवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top