Connect with us
Pauri guldar attack today: mohan Chandra malasi died leopard tiger attack kamand village garhwal uttarakhand breaking news live update
Image : सांकेतिक फोटो ( Pauri guldar attack today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Pauri guldar attack today: पौड़ी खेतों में ग‌ए ग्रामीण को आदमखोर गुलदार ने बनाया निवाला

UTTARAKHAND NEWS पौड़ी गढ़वाल

Pauri guldar attack today: पौड़ी खेतों में ग‌ए ग्रामीण को आदमखोर गुलदार ने बनाया निवाला

1 min read

Pauri guldar attack today: गुलदार ने व्यक्ति को बनाया निवाला, क्षेत्र में फैली दहशत, परिजनों में मचा कोहराम..

Pauri guldar attack today: mohan Chandra malasi died leopard tiger attack kamand village garhwal uttarakhand breaking news live update: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में ग्रामीणों का जीवन जीना दिन प्रतिदिन मुश्किल होता जा रहा है, यहां पर आए दिन गुलदार अपने हमले से लोगों को निवाला बना रहे हैं। ऐसी ही कुछ दुखद खबर पौड़ी जिले से सामने आ रही है, जहां पर एक व्यक्ति को गुलदार ने अपना निवाला बनाया है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है वहीं लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़े :Viral pregnancy news today: महिला ने 5 दिन में 4 बच्चों को दिया जन्म डाक्टर बोले चमत्कार

प्राप्त जानकारी के अनुसार पौड़ी जिले के इडवालस्यू पट्टी के कमंद गांव निवासी 62 वर्षीय मोहन चंद्र मलासी बीते शुक्रवार को शाम के करीब 6:00 बजे गांव के पास खेतों में मवेशियों के लिए चारा पत्ती लेने गए थे। काफी वक्त गुजर जाने के बाद जब वह वापस घर नहीं लौटे तो परिजनों को उनकी चिंता होने शुरू हुई। परिजन उन्हें ढूंढने के लिए तुरंत खेतों की ओर निकले जहां पर तलाश के दौरान उनका शव 200 मीटर दूर क्षत विक्षत परिस्थितियों में बरामद हुआ इसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

गुलदार के हमले मे गई बुजुर्ग की ज़िंदगी ( pauri Garhwal guldar attack today)

बताया जा रहा है कि मोहन चंद्र मलासी पर गुलदार ने हमला किया जिसके कारण उनकी जिंदगी चली गई। घटना के दौरान मोहन चंद्र खेत में अकेले थे जिन पर घात लगाए बैठे गुलदार ने हमला किया। ग्रामीणों का कहना है, कि पिछले कुछ समय से गुलदार की गतिविधियां लगातार क्षेत्र में बढ़ रही है जिससे लोगों में पहले से डर का माहौल बना हुआ है।

ग्रामीणों ने की सुरक्षा की मांग ( Uttarakhand breaking news)

बताते चले मोहन चंद्र मलासी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। घटना के बाद से हर कोई सदमे में है, वहीं पूरे क्षेत्र में डर का माहौल बन गया है। गुलदार को पकड़ने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है।

यह भी पढ़े :Bageshwar news today: बागेश्वर महिला ने खत्म कर दी जिंदगी 2 बच्चों के सिर से उठा मां का साया

घटना के बाद से लोगों में भारी आक्रोश ( Uttarakhand guldar news live)

घटना के बाद से लोगों मे भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है , उनका कहना है कि शाम ढलते ही गांव डर के साये मे आ जाता है अब खेतों में जाना भी उनके लिए मुश्किल हो गया है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top