UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़
पिथौरागढ़: धारचूला में पूर्व आईजी विमला गुंज्याल बनी गुंजी गांव की निर्विरोध ग्राम प्रधान…
1 min read
Vimala Gunjyal Gram Pradhan : पूर्व आईजी विमला गुंज्याल बनी गुंजी गांव की निर्विरोध ग्राम प्रधान..
IG Vimala Gunjyal Gram Pradhan Dharchula Pithoragarh : उत्तराखंड में पंचायत चुनाव को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है वही पंचायत चुनाव में कई सारे ग्रामीणों ने अपनी आपसी सहमति से अपने पसंदीदा दावेदार को निर्विरोध ग्राम प्रधान बनाने का फैसला लेना भी शुरू कर दिया है। ऐसी ही कुछ खबर पिथौरागढ़ जिले के धारचूला से सामने आ रही है जहां पर रिटायर्ड आईजी पुलिस विमला गुंज्याल को वाइब्रेंट गांव गुंजी से निर्विरोध ग्राम प्रधान चुना गया है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand Panchayat Chunav: उत्तराखंड में प्रशासकों का नहीं बढ़ेगा कार्यकाल
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के धारचूला के दूरस्थ गांव गुंजी के ग्रामीणों ने उत्तराखंड पुलिस की पूर्व आईजी विमला गुंज्याल को अपना निर्विरोध ग्राम प्रधान के रूप में स्वीकार किया है। उत्तराखंड के लिए यह बेहद गर्व का विषय है की पूर्व आईजी रही विमला इतने बड़े पद पर तैनात रहने के बावजूद अपने गांव का विकास करने के लिए ग्राम प्रधान के तौर पर चुनाव मैदान में उतरी है जिन्होंने गांव का विकास करने का संकल्प लिया है जो उनका अपनी मातृभूमि और अपने लोगों के प्रति प्यार को दर्शाता है। बताते चले गुंजी से पहले चार उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदे थे लेकिन आपसी सहमति के बाद विमला को निर्विरोध ग्राम प्रधान चुना गया है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
