UTTARAKHAND NEWS देहरादून
उत्तराखंड की पांच बेटियां श्रीलंका में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व, अंतरराष्ट्रीय ब्यूटी पेजेंट के लिए रवाना
1 min read
|Uttarakhand’s Vriddhi Rautela, Anmol Kaur, Tanishka Shah, Shayra Bishnoi & Manshvi Tomar to Represent India in Sri Lanka|
उत्तराखंड की पांच बेटियां अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिखाएंगी दम, श्रीलंका में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
|Uttarakhand’s Vriddhi Rautela, Anmol Kaur, Tanishka Shah, Shayra Bishnoi & Manshvi Tomar to Represent India in Sri Lanka| उत्तराखंड की पांच होनहार युवतियां अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन करने जा रही हैं। 19 से 26 जुलाई तक श्रीलंका में आयोजित होने वाली मिस टीन टूरिज्म और मिस टूरिज्म प्रतियोगिताओं में ये प्रतिभागी देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। दुनिया के 70 से अधिक देशों की प्रतिभागियों के बीच होने वाले इस प्रतिष्ठित आयोजन का ग्रैंड फिनाले 26 जुलाई को होगा, जहां भारतीय प्रतिभागियों से भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।
यह भी पढ़े :Asit Kumar Modi Rudraprayag: TMKOC निर्माता असित मोदी पहुंचे त्रियुगीनारायण मंदिर
राष्ट्रीय मंच से अंतरराष्ट्रीय सफर तक (Miss Teen Tourism India | Miss Tourism India | Sri Lanka Pageant)
इन सभी प्रतिभागियों ने एम्बेलिश टैलेंट मैनेजमेंट द्वारा आयोजित मिस टीन उत्तराखंड प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर अंतरराष्ट्रीय मंच तक अपनी जगह बनाई है। वृद्धि रौतेला, अनमोल कौर और तनिष्का शाह का चयन मिस टीन टूरिज्म इंडिया के लिए हुआ है, जबकि शायरा बिश्नोई और मान्श्वी तोमर मिस टूरिज्म इंडिया के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news: हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा पूर्व सैनिक शमशेर रौतेला की गई जिंदगी
वैश्विक मंच पर भारतीय संस्कृति का होगा प्रदर्शन (International Beauty Pageant | Uttarakhand Models | India Representation)
संस्था की निदेशक ख्याति शर्मा ने बताया कि उनका उद्देश्य उत्तराखंड और देश की प्रतिभाशाली युवतियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर देना है। चयनित प्रतिभागियों को विशेष प्रशिक्षण, ग्रूमिंग और मार्गदर्शन देकर वैश्विक प्रतियोगिता के लिए तैयार किया गया है, ताकि वे अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और भारतीय संस्कृति की गरिमा को पूरी दुनिया के सामने प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत कर सकें। अब पूरे उत्तराखंड की निगाहें इन पांच प्रतिभाशाली बेटियों पर टिकी हैं, जिनसे देश को अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।
