Connect with us
Bageshwar news today: Bageshwar principal dayanand tamta GIC bhatkhola murder case clerk naval Kishor sorari arrested.
Image : social media ( Bageshwar news today)

Home / Bageshwar / Bageshwar news today: बागेश्वर प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड का खुलासा आरोपी क्लर्क गिरफ्तार

Bageshwar UTTARAKHAND NEWS

Bageshwar news today: बागेश्वर प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड का खुलासा आरोपी क्लर्क गिरफ्तार

1 min read

Bageshwar principal murder case Bageshwar crime news today gic bhatkhola principal dayanand tamta murder case nawal kishor sorari arrested: बागेश्वर में प्रधानाचार्य हत्याकांड का खुलासा, वरिष्ठ सहायक नवल किशोर सोराड़ी चाकू समेत गिरफ्तार; 8 घंटे में पुलिस ने दबोचा

Bageshwar news today: Bageshwar principal dayanand tamta GIC bhatkhola murder case clerk naval Kishor sorari arrested uttarakhand breaking news live: उत्तराखण्ड से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर बागेश्वर जिले से सामने आ रही है जहां राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) भटखोला के प्रभारी प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा की हत्या के मामले में बागेश्वर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। झिरौली थाना पुलिस ने वरिष्ठ सहायक (क्लर्क) नवल किशोर सोराड़ी को हत्या में इस्तेमाल चाकू के साथ पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी को वारदात के करीब आठ घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया। मामले में हत्या और एससी-एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand: देहरादून के सात मोड़ में 4369 पेड़ों की कटाई पर रोक, CM धामी का बड़ा फैसला

स्कूल से 150 मीटर पहले घात लगाकर किया हमला (Bageshwar Crime News Today)

पुलिस और प्रारंभिक जांच से मिली जानकारी के अनुसार, 55 वर्षीय दयानंद टम्टा शनिवार सुबह रोजाना की तरह विद्यालय के लिए निकले थे। वह वाहन से मुख्य सड़क तक पहुंचे और इसके बाद पैदल स्कूल की ओर बढ़ रहे थे। बताया जा रहा है कि विद्यालय से करीब 150 मीटर पहले रास्ते में नवल किशोर सोराड़ी पहले से मौजूद था। आरोप है कि जैसे ही दयानंद टम्टा वहां पहुंचे, आरोपी ने अचानक चाकू से उन पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के बाद प्रधानाचार्य सड़क पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वेतन विवाद बना हत्या की वजह? पुलिस खंगाल रही पूरा मामला (uttarakhand school Salary Dispute)

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी पिछले कुछ समय से वेतन जारी नहीं होने को लेकर नाराज चल रहा था। खंड शिक्षा अधिकारी आशाराम के अनुसार, घटना से एक दिन पहले नवल किशोर सोराड़ी ने फोन कर वेतन भुगतान की मांग की थी और भुगतान नहीं होने पर कार्यालय आकर मारपीट करने की धमकी भी दी थी। अब पुलिस इस कथित धमकी और अगले दिन हुई हत्या के बीच संबंध की जांच कर रही है। शिक्षा विभाग और पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में यह बात भी सामने आई है कि करीब चार महीने पहले विभागीय कार्यों में लापरवाही और कथित अभद्र व्यवहार के आरोप में आरोपी का वेतन रोक दिया गया था। इसके बाद से वह विभागीय अधिकारियों और विद्यालय प्रशासन से नाराज बताया जा रहा था। फिलहाल पुलिस इस विवाद को हत्या की प्रमुख वजह मानकर जांच आगे बढ़ा रही है, हालांकि अन्य संभावित पहलुओं को भी जांच के दायरे में रखा गया है।

वारदात के बाद फरार हुआ आरोपी, चाकू समेत गिरफ्तार (uttarakhand Police Action Bageshwar news today)

हत्या की घटना के बाद नवल किशोर सोराड़ी मौके से फरार हो गया था। झिरौली थाना पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे करीब आठ घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या सहित एससी-एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज किया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

कौन है आरोपी नवल किशोर सोराड़ी? (Bageshwar principal dayanand tamta Accused clerk naval Kishor sorari Profile)

पुलिस के अनुसार, 40 वर्षीय नवल किशोर सोराड़ी मूल रूप से चंपावत जिले के पाटी क्षेत्र का रहने वाला है। करीब दो वर्ष पहले उसका बदियाकोट से राजकीय इंटर कॉलेज भटखोला में स्थानांतरण हुआ था, जहां वह वरिष्ठ सहायक यानी क्लर्क के पद पर तैनात था। घटना के बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज की और कुछ ही घंटों में उसे गिरफ्तार कर लिया।

2005 से विद्यालय में सेवाएं दे रहे थे दयानंद टम्टा (School Principal dayanand tamta GIC bhatkhola)

मृतक प्रभारी प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा वर्ष 2005 से राजकीय इंटर कॉलेज भटखोला में कार्यरत थे। करीब तीन वर्ष पहले उन्हें विद्यालय का प्रभारी प्रधानाचार्य बनाया गया था। उनका मूल निवास बेहरगांव बताया गया है, जबकि वर्तमान में वह सेज तहसील क्षेत्र में परिवार के साथ रह रहे थे। उनकी पत्नी अनीता जूनियर हाईस्कूल अमशायरीकोट में शिक्षिका हैं। परिवार में 24 वर्षीय बेटा और 20 वर्षीय बेटी हैं, दोनों अभी पढ़ाई कर रहे हैं। प्रधानाचार्य की हत्या की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand: देहरादून में बड़ा रेल हादसा, जनशताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से बालक की मौत

हत्या के बाद स्कूल में छुट्टी, शिक्षक संगठनों में आक्रोश (Bageshwar Education Department)

घटना के बाद प्रशासन ने विद्यालय में छुट्टी घोषित कर दी। वारदात की सूचना फैलते ही जिला अस्पताल में शिक्षक संघ के पदाधिकारी, ग्रामीण और मृतक के परिजन पहुंच गए थे। लोगों ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग उठाई थी। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद भी शिक्षा विभाग और शिक्षक संगठनों में घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। शिक्षक संगठनों ने हत्या की निंदा करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। खरकटम्टा के प्रधान नवल किशोर टम्टा और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने भी घटना को बेहद दुखद बताया है। पुलिस अब हत्या के पीछे के वास्तविक कारणों, कथित वेतन विवाद और घटना से पहले आरोपी की गतिविधियों समेत अन्य सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर और हत्या की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Continue Reading

More in Bageshwar

To Top