Connect with us
Almora Dwarahat News Today: Woman Alleges Obscene Calls and Death Threats on Pithoragarh Dinesh Pathak
Image : सांकेतिक फोटो ( Dwarahat News Today)

Home / ALMORA NEWS / अल्मोड़ा: द्वाराहाट की महिला को अज्ञात नंबर से अश्लील कॉल और धमकियां पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

ALMORA NEWS UTTARAKHAND NEWS

अल्मोड़ा: द्वाराहाट की महिला को अज्ञात नंबर से अश्लील कॉल और धमकियां पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

1 min read

|Almora Dwarahat News Today: Woman Alleges Obscene Calls and Death Threats, Seeks Police Protection| अल्मोड़ा में महिला ने लगाई सुरक्षा की गुहार, अज्ञात नंबर से अश्लील कॉल और धमकियों का आरोप

|Almora Dwarahat News Today: Woman Alleges Obscene Calls and Death Threats, Seeks Police Protection| उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट मल्ली मिरई से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आ रहा है, जहां एक महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपकर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि पिछले कुछ समय से एक व्यक्ति जो खुद को दिनेश पाठक और पिथौरागढ़ में PWD में जेई बता रहा है अज्ञात नंबर से लगातार फोन कर अश्लील बातें कर रहा है, अभद्र व्यवहार कर रहा है और विरोध करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां भी दे रहा है। महिला ने पूरे मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़े :उत्तराखंड की पांच बेटियां श्रीलंका में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व, अंतरराष्ट्रीय ब्यूटी पेजेंट के लिए रवाना

अश्लील कॉल, धमकियां और मानसिक प्रताड़ना का आरोप (Harassment Case | Threat Call | Uttarakhand Crime News)

शिकायत के अनुसार, आरोपी बार-बार फोन कर महिला पर अशोभनीय बातें करने और मिलने का दबाव बना रहा था। महिला द्वारा विरोध किए जाने पर उसने कथित तौर पर अपनी पहुंच का डर दिखाते हुए पुलिस से भी बच निकलने की बात कही। इतना ही नहीं, आरोपी ने महिला को समाज में बदनाम करने, उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो दिखाने की धमकी देने के साथ-साथ उसके किरायेदार के खिलाफ झूठे मामले दर्ज कराने और उससे पैसे ऐंठने जैसी बातें भी कहीं। इन लगातार धमकियों से महिला मानसिक रूप से बेहद परेशान और भयभीत हो गई है।

यह भी पढ़े :Bageshwar news: बागेश्वर में प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा की चाकू मारकर हत्या, वारदात से सनसनी

पुलिस से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग (Police Complaint | Women Safety | Almora News)

महिला ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया है कि आरोपी की बातचीत की रिकॉर्डिंग उसके मोबाइल में सुरक्षित है, जिसे जांच के दौरान सबूत के तौर पर प्रस्तुत किया जा सकता है। महिला ने आशंका जताई है कि आरोपी की हरकतें भविष्य में किसी बड़ी घटना का कारण बन सकती हैं। इसलिए उसने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस को शिकायत सौंप दी गई है और अब मामले में आगे की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।

Continue Reading

More in ALMORA NEWS

To Top