Connect with us
Pithoragarh landslide today: rain alert Dharchula Tanakpur tawaghat Road closed boulder fell uttarakhand
Image : social media ( Pithoragarh landslide today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Pithoragarh landslide today: पिथौरागढ़ में भारी भूस्खलन भरभराकर गिरा पूरा पहाड़

UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़

Pithoragarh landslide today: पिथौरागढ़ में भारी भूस्खलन भरभराकर गिरा पूरा पहाड़

1 min read

Pithoragarh News Today Pithoragarh landslide news today Pithoragarh landslide news: चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क पर फिर टूटी पहाड़ी, भारी मलबे में दबा रास्ता; 17 सड़कें बंद

Pithoragarh landslide today: rain alert Dharchula Tanakpur tawaghat Road closed boulder fell uttarakhand breaking today: उत्तराखंड में मौसम का कहर जारी है। इसी से संबंधित इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सीमांत पिथौरागढ़ जिले से सामने आ रही है जहां लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने जनजीवन के साथ-साथ सड़क संपर्क व्यवस्था को भी बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। मंगलवार को चीन सीमा को जोड़ने वाले तवाघाट-तिदांग मार्ग पर पंगबावे के पास अचानक पहाड़ी दरकने से भारी बोल्डर और मलबा सड़क पर आ गिरा। इससे सोबला-ढाकर मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। राहत की बात यह रही कि भूस्खलन की इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। वहीं, तवाघाट से लेकर थल-मुनस्यारी मार्ग तक कई स्थानों पर मलबा आने के कारण आवाजाही प्रभावित हुई। लगातार बारिश और भूस्खलन के चलते सीमांत क्षेत्र का संपर्क बाधित होने से स्थानीय ग्रामीणों के साथ यात्रियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़े :Dehradun: देहरादून स्कूल के प्रबंधक और प्रधानाचार्य नाबालिग छात्र के यौन शोषण आरोप में गिरफ्तार

पंगबावे में विशाल चट्टान टूटने से सोबला-ढाकर मार्ग बंद (Pithoragarh Landslide today)

चीन सीमा तक जाने वाली बीआरओ की सामरिक रूप से महत्वपूर्ण सड़क पर मंगलवार को पंगबावे नामक स्थान पर अचानक पहाड़ी का बड़ा हिस्सा टूट गया। देखते ही देखते विशालकाय चट्टानें, बोल्डर और मलबा सड़क पर आ गिरा, जिससे सोबला-ढाकर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, बारिश के कारण पंगबावे क्षेत्र में पहले से ही दो स्थानों पर सड़क बाधित थी। ताजा भूस्खलन के बाद अब यहां तीन जगहों पर भारी बोल्डर और मलबा जमा हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही बीआरओ के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सड़क खोलने का काम शुरू कराया।

बीआरओ ने जेसीबी उतारी, मौसम साफ रहा तो बुधवार तक खुल सकता है रास्ता (Dharchula Pithoragarh landslide news BRO Rescue)

बीआरओ की ओर से जेसीबी मशीन लगाकर सड़क पर जमा मलबे और चट्टानों को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चट्टान काफी बड़ी है, इसलिए मलबा हटाने में समय लग रहा है। यदि मौसम ने साथ दिया और बारिश नहीं हुई तो बुधवार तक सड़क को यातायात के लिए खोलने की उम्मीद जताई जा रही है। सुरक्षा को देखते हुए मौके पर पहुंचे बीआरओ अधिकारियों ने स्थानीय वाहन स्वामियों से फिलहाल इस मार्ग पर आवाजाही नहीं करने की अपील की है। मार्ग बंद होने के कारण क्षेत्र में कई वाहन भी फंसे हुए हैं।

तवाघाट के पास भी बोल्डर और मलबे से बंद हुआ राष्ट्रीय राजमार्ग (Tanakpur tawaghat Road Blockage)

इधर, टनकपुर-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी बारिश के कारण परेशानी सामने आई। तवाघाट से करीब एक किलोमीटर आगे धारचूला की ओर पहाड़ी से भारी मलबा और बोल्डर सड़क पर आ जाने से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया था। सूचना मिलने के बाद संबंधित कार्यदायी संस्था ने तत्काल जेसीबी और पोकलैंड मशीनें मौके पर भेजीं। काफी मशक्कत के बाद सड़क से मलबा हटाकर मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया। रास्ता खुलने के बाद वहां फंसे दर्जनों वाहनों को राहत मिली और आवाजाही दोबारा शुरू हो सकी।

तवाघाट-तिदांग मार्ग पर पहाड़ दरकने का वीडियो वायरल (Dharchula Pithoragarh Viral Video)

लगातार बारिश के बीच मंगलवार को चीन सीमा से जुड़े तवाघाट-तिदांग मार्ग पर पम्पाबे क्षेत्र के पास भी पहाड़ दरकने की घटना सामने आई। पहाड़ी से मलबा और चट्टानें गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। भूस्खलन की इन घटनाओं ने एक बार फिर सीमांत क्षेत्रों में बारिश के दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। तवाघाट से थल-मुनस्यारी मार्ग तक कई जगह मलबा आने के कारण घंटों आवाजाही प्रभावित रही।

यह भी पढ़े :Khatima bike Accident today: खटीमा बाइक हादसे में 28 वर्षीय युवा व्यापारी की चली गई जिंदगी

17 सड़कें बंद, सीमांत क्षेत्र में बढ़ी मुश्किलें (Pithoragarh Heavy Rainfall)

पिथौरागढ़ जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इसके चलते जिलेभर में करीब 17 सड़कें बंद बताई जा रही हैं। लगातार मार्ग अवरुद्ध होने से ग्रामीणों और यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। चीन सीमा तक पहुंचने वाला सोबला-ढाकर मार्ग सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। बार-बार होने वाले भूस्खलन से इस सड़क का संपर्क बाधित होने पर सीमांत क्षेत्र के लोगों के साथ सुरक्षा एजेंसियों और जवानों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में बीआरओ और संबंधित विभागों के सामने जल्द से जल्द सड़क संपर्क बहाल करने की चुनौती बनी हुई है। प्रशासन और कार्यदायी संस्थाएं संवेदनशील स्थानों पर नजर बनाए हुए हैं। हालांकि, मौसम लगातार खराब रहने की स्थिति में आने वाले दिनों में भी भूस्खलन और सड़क बंद होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top