Connect with us
Haridwar Har ki Pauri News: Man Caught Peeping at Women in Changing Area, Thrashed by Crowd
Image : social media ( Haridwar Har Ki pauri)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Haridwar: हरकी पैड़ी में कपड़े बदल रही महिलाओं को देख रहा था व्यक्ति, हंगामे के बाद भाग निकला

UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार

Haridwar: हरकी पैड़ी में कपड़े बदल रही महिलाओं को देख रहा था व्यक्ति, हंगामे के बाद भाग निकला

1 min read

|Haridwar News, Har Ki Pauri, Women Privacy, Haridwar Crime, Uttarakhand News|हरिद्वार में महिलाओं की निजता से खिलवाड़ का आरोप, कपड़े बदलते समय झांकने वाले व्यक्ति पर भड़की भीड़

|Haridwar News, Har Ki Pauri, Women Privacy, Haridwar Crime, Uttarakhand News| उत्तराखंड के धर्मनगरी हरिद्वार के प्रसिद्ध हरकी पैड़ी क्षेत्र में महिलाओं की निजता से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। आरोप है कि कपड़े बदलने के लिए बनाए गए कक्ष के पास एक अधेड़ व्यक्ति महिलाओं को झांक रहा था और उनका वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा था। जैसे ही महिलाओं को इसकी भनक लगी, उन्होंने शोर मचा दिया। इसके बाद मौके पर मौजूद श्रद्धालु और स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे और आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: उत्तराखण्ड दोहरी मतदाता सूची से पंचायत चुनाव जीतने वालों पर हाईकोर्ट सख्त

महिलाओं के शोर के बाद मचा हंगामा (Women Privacy Violation)

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना सोमवार देर रात हरकी पैड़ी के निकट बने वस्त्र परिवर्तन कक्ष के पास हुई। महिलाओं ने जब संदिग्ध व्यक्ति को झांकते हुए देखा तो तुरंत शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास मौजूद श्रद्धालु, स्थानीय व्यापारी और अन्य लोग मौके पर पहुंचे तथा आरोपी को पकड़ लिया। आरोप है कि वह महिलाओं का वीडियो भी रिकॉर्ड करने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद काफी देर तक मौके पर हंगामा चलता रहा और भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।

पुलिस पहुंचने से पहले ही फरार हुआ आरोपी (Haridwar Police)

बताया जा रहा है कि घटना की सूचना पुलिस को देर से मिली। जब तक पुलिस हरकी पैड़ी पहुंची, तब तक आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो चुका था। पुलिस अब उसकी पहचान कर तलाश में जुटी है। घटना का वीडियो भी कुछ लोगों ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद मामला तेजी से चर्चा में आ गया।

स्थानीय लोगों ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल (Har Ki Pauri Security)

घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्रवासियों ने हरकी पैड़ी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि धार्मिक स्थल पर लगातार नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों की मौजूदगी बढ़ रही है, जिससे श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा प्रभावित हो रही है। लोगों ने संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने और ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news today: ब्रिटेन में कैद रामनगर के मर्चेंट नेवी कैप्टन अजय पंत की सुनवाई टली

पुलिस की सक्रियता पर भी उठे सवाल (Uttarakhand Crime News)

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस समय रहते मौके पर पहुंचती तो आरोपी को गिरफ्तार किया जा सकता था। उन्होंने हाल के दिनों में हरकी पैड़ी क्षेत्र में हुई अन्य घटनाओं का भी उल्लेख करते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की जरूरत है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top