Connect with us
Uttarakhand patwari result physical 2026: uttarakhand govt job UKSSSC patwari lekhpal exam result physical date
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand patwari result physical)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand patwari result physical: उत्तराखण्ड पटवारी भर्ती रिजल्ट फिजिकल की तिथि घोषित

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand patwari result physical: उत्तराखण्ड पटवारी भर्ती रिजल्ट फिजिकल की तिथि घोषित

1 min read

UKSSSC Patwari- Lekhpal Exam uttarakhand patwari result 2026 uttarakhand govt job: पटवारी-लेखपाल भर्ती में बड़ा अपडेट, 6 अगस्त से शुरू होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा; चार गुना अभ्यर्थी होंगे शामिल

Uttarakhand patwari result physical 2026: uttarakhand govt job UKSSSC patwari lekhpal exam result physical date uttarakhand breaking news today: उत्तराखंड में स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने पटवारी लेखपाल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसके साथ ही आयोग ने राजस्व विभाग के अंतर्गत राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी) और राजस्व उपनिरीक्षक (लेखपाल) के पदों के लिए होने वाली शारीरिक मानक एवं दक्षता परीक्षा की प्रक्रिया को लेकर जानकारी जारी की है। आयोग के अनुसार दोनों पदों के लिए शारीरिक मानक एवं दक्षता परीक्षा 6 अगस्त 2026 से प्रस्तावित है।

यह भी पढ़े :Nainital Doon Express: नैनी-दून एक्सप्रेस के संचालन में बड़ा बदलाव, अब सप्ताह में सिर्फ 5 दिन चलेगी

416 पदों के लिए हुई थी लिखित परीक्षा (uttarakhand patwari bharti Written Exam)

दरअसल, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विज्ञापन संख्या 70/उ०अ० से०च०आ०/2025, दिनांक 9 अप्रैल 2025, के माध्यम से विभिन्न विभागों में स्नातक स्तरीय अर्हता वाले कुल 416 रिक्त पद विज्ञापित किए थे। इन पदों के लिए लिखित प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन 14 जून 2026 को किया गया था। इसी भर्ती प्रक्रिया में राजस्व विभाग के राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी) के 119 पद और राजस्व उपनिरीक्षक (लेखपाल) के 61 पद शामिल हैं। लिखित परीक्षा के बाद अब इन दोनों पदों के लिए विज्ञापन में निर्धारित शारीरिक मानक एवं दक्षता परीक्षा आयोजित की जानी है।

चार गुना अभ्यर्थियों की जारी होगी औपबंधिक सूची (uttarakhand patwari lekhpal bharti Merit List)

आयोग ने बताया कि अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र में किए गए आवेदन और उनकी निर्धारित अर्हता के आधार पर लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों की श्रेष्ठता के अनुसार शारीरिक मानक एवं दक्षता परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का चयन गया है। पटवारी और लेखपाल के रिक्त पदों के सापेक्ष चार गुना अनुपात में अभ्यर्थियों की औपबंधिक श्रेष्ठता सूची जारी कर दी गई है। इसके साथ ही आयोग की वेबसाइट पर श्रेणी एवं उपश्रेणीवार कटऑफ मार्क्स और लिखित प्रतियोगी परीक्षा की संशोधित उत्तर-कुंजी (Revised Answer Key) भी प्रकाशित कर दी गई है।

शारीरिक परीक्षा के बाद 416 पदों के लिए होगी अगली प्रक्रिया (Document Verification)

राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी) और राजस्व उपनिरीक्षक (लेखपाल) की शारीरिक मानक एवं दक्षता परीक्षा पूरी होने के बाद आयोग की ओर से विज्ञापन के तहत शामिल सभी 416 पदों के लिए अभिलेख सन्निरीक्षा (Document Scrutiny) हेतु औपबंधिक श्रेष्ठता सूची जारी की जाएगी। यानी भर्ती प्रक्रिया का अगला चरण शारीरिक परीक्षा के परिणाम और उसके बाद तैयार होने वाली सूची के आधार पर आगे बढ़ेगा।

यह भी पढ़े :Dehradun news today: दून अस्पताल में हंगामा सुरक्षा गार्ड स्टाफ से मारपीट वीडियो वायरल

6 अगस्त से प्रस्तावित है पटवारी-लेखपाल की शारीरिक परीक्षा (uttarakhand patwari Physical Test)

आयोग के अनुसार राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी) और राजस्व उपनिरीक्षक (लेखपाल) पदों के लिए शारीरिक मानक एवं दक्षता परीक्षा 6 अगस्त 2026 से प्रस्तावित की गई है। हालांकि, परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश पत्र (Admit Card), परीक्षा स्थल और अन्य आवश्यक जानकारी आयोग की वेबसाइट पर अलग से जारी की जाएगी। आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी महत्वपूर्ण सूचना के लिए समय-समय पर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन करते रहें। प्रवेश पत्र और परीक्षा केंद्र से संबंधित अपडेट भी आयोग की वेबसाइट पर ही उपलब्ध कराए जाएंगे।

Uttarakhand patwari result physical: उत्तराखण्ड पटवारी भर्ती रिजल्ट फिजिकल की तिथि घोषित

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top