Connect with us
Uttarakhand news live: mahendra bora melaghat jhankaiya died khatima bike Accident today udham Singh Nagar road
Image : social media ( Khatima bike Accident today)

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Khatima bike Accident today: खटीमा बाइक हादसे में 28 वर्षीय युवा व्यापारी की चली गई जिंदगी

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT ऊधमसिंह नगर

Khatima bike Accident today: खटीमा बाइक हादसे में 28 वर्षीय युवा व्यापारी की चली गई जिंदगी

1 min read

Khatima News Today uttarakhand bike Accident udham Singh Nagar road Accident: सड़क किनारे रेलिंग से टकराई बाइक, 28 वर्षीय दुकानदार की मौत; सुबह राहगीरों ने देखा शव

Uttarakhand news live: mahendra bora melaghat jhankaiya died khatima bike Accident today udham Singh Nagar road uttarakhand breaking news live today: उत्तराखण्ड के ऊधम सिंह नगर जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है जहां झनकईया थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई। काला पुल के पास उसकी बाइक सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकरा गई। हादसे के बाद युवक गंभीर हालत में सड़क किनारे पड़ा रहा, लेकिन बारिश और रात के समय कम आवाजाही के कारण घटना की जानकारी तत्काल किसी को नहीं हो सकी। सुबह राहगीरों की नजर पड़ने के बाद हादसे का पता चला।

यह भी पढ़े :UKD News: यूकेडी में नेतृत्व विवाद तेज, आशुतोष नेगी केंद्रीय उपाध्यक्ष पद से हटाए गए

दुकान बंद करने के बाद रिश्तेदार के घर गया था युवक (khatima Road Accident today)

मृतक की पहचान नगरा तराई निवासी 28 वर्षीय महेंद्र बोरा पुत्र गोविंद सिंह बोरा के रूप में हुई है। महेंद्र मेलाघाट रोड पर एल्युमीनियम चौखट और खिड़की बनाने का काम करता था और इसी से जुड़ी उसकी अपनी दुकान थी।जानकारी के अनुसार, शनिवार को दुकान बंद करने के बाद महेंद्र पास में ही एक रिश्तेदार के घर गया था। देर रात वह बाइक से अपने घर नगरा तराई लौट रहा था। इसी दौरान काला पुल के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी एल्युमीनियम रेलिंग से जा टकराई।

गले में गंभीर चोट लगने की आशंका, मौके पर गई जान (khatima bike Accident Investigation)

टक्कर इतनी तेज थी कि महेंद्र बाइक से गिरकर सड़क किनारे जा पड़ा। उसके गले पर कटने का निशान भी मिला है। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि रेलिंग से टकराने के दौरान उसके गले में गंभीर चोट लगी, जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय बारिश हो रही थी और देर रात सड़क पर आवाजाही भी काफी कम थी। यही वजह रही कि दुर्घटना के बाद काफी देर तक किसी को इसकी जानकारी नहीं मिल सकी।

यह भी पढ़े :Uttarakhand: देहरादून के सात मोड़ में 4369 पेड़ों की कटाई पर रोक, CM धामी का बड़ा फैसला

सुबह राहगीरों ने देखा सड़क किनारे पड़ा शव (khatima news today Police Investigation)

सुबह राहगीरों ने महेंद्र को सड़क किनारे पड़ा देखा। इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी उसके परिजनों और झनकईया थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। झनकईया थाना प्रभारी देवेंद्र गौरव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव (khatima news today Postmortem)

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद रविवार को महेंद्र के शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।महेंद्र दो भाइयों में छोटा था। हादसे की खबर के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। एक सामान्य रात में घर लौट रहे युवक की इस तरह अचानक मौत ने परिजनों और परिचितों को झकझोर दिया है। पुलिस अब दुर्घटना के वास्तविक कारणों और घटनास्थल की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top