Connect with us
UKSSSC Accountant bharti 2026: uttarakhand govt job vacancy new bharti recruitment last date news
Image : सांकेतिक फोटो ( UKSSSC Accountant bharti 2026)

Home / UTTARAKHAND NEWS / UKSSSC accountant bharti 2026: उत्तराखण्ड 379 पदों पर निकली बंपर भर्ती

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

UKSSSC accountant bharti 2026: उत्तराखण्ड 379 पदों पर निकली बंपर भर्ती

1 min read

Uttarakhand govt Job 2026 UKSSSC bharti 2026 uttarakhand govt vacancy 2026 new bharti: लेखाकार और सहायक लेखाकार समेत 379 पदों पर निकली भर्ती, 26 जुलाई से आवेदन शुरू; 12 अक्टूबर को परीक्षा संभावित

UKSSSC Accountant bharti 2026: uttarakhand govt job vacancy new bharti recruitment last date news apply online Uttarakhand breaking news today: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य के विभिन्न विभागों में खाली पड़े लेखाकार, सहायक लेखाकार, सहायक लेखाकार/कनिष्ठ सम्परीक्षक, कार्यालय सहायक तृतीय (लेखा) और कैशियर कम सहायक लेखाकार समेत समूह ‘ग’ के कुल 379 पदों पर भर्ती निकली है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने इन पदों के लिए 21 जुलाई 2026 को विज्ञापन जारी कर दिया है। आयोग ने भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां भी घोषित कर दी हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 26 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, जबकि आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 15 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। प्रतियोगी लिखित परीक्षा की अनंतिम तिथि 12 अक्टूबर 2026 रखी गई है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand patwari result physical: उत्तराखण्ड पटवारी भर्ती रिजल्ट फिजिकल की तिथि घोषित

21 से 42 वर्ष तक के अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन (uttarakhand govt bharti 2026 Eligibility Criteria)

भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र में नाम और जन्मतिथि के सत्यापन के लिए अभ्यर्थी को हाईस्कूल प्रमाणपत्र के साथ आधार कार्ड के आगे और पीछे दोनों तरफ की छायाप्रति अपलोड करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा अभ्यर्थियों को अपने ऊर्ध्वाधर एवं क्षैतिज आरक्षण (Vertical and Horizontal Reservation) से संबंधित श्रेणी या उपश्रेणी का प्रमाणपत्र भी अपलोड करना होगा। जिन पदों के लिए अनुभव प्रमाणपत्र आवश्यक है, उनके लिए संबंधित Experience Certificate भी आवेदन के साथ अपलोड करना अनिवार्य रहेगा।

26 जुलाई से आवेदन, 15 अगस्त अंतिम तारीख (UKSSSC new vacancy 2026 Online Application)

आयोग की ओर से जारी भर्ती विज्ञापन के अनुसार, 26 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। अभ्यर्थी 15 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद यदि किसी उम्मीदवार को अपने आवेदन में संशोधन करना है तो इसके लिए 18 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक का समय दिया गया है।

12 अक्टूबर को लिखित परीक्षा की संभावित तारीख (UKSSSC bharti 2026 Written Exam)

भर्ती प्रक्रिया के तहत प्रतियोगी लिखित परीक्षा की अनंतिम तिथि 12 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। हालांकि यह अंतिम परीक्षा तिथि नहीं है। आयोग द्वारा परीक्षा की तारीख को अंतिम रूप दिए जाने के बाद इसकी अलग से आधिकारिक सूचना जारी की जाएगी।

किस विभाग में कितने पद? देखें पूरी जानकारी (uttarakhand govt job Vacancy Details)

आयोग के विज्ञापन के अनुसार विभिन्न विभागों और संस्थानों में पदों का विवरण इस प्रकार है—
– ब्रिडकुल विभाग: लेखाकार के 1 पद पर भर्ती, वेतनमान ₹35,400 से ₹1,12,400 (लेवल-6)।
– उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL): सहायक लेखाकार के 75 पद, वेतनमान ₹29,800 से ₹94,300 (लेवल-5)।
– पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (PTCUL): सहायक लेखाकार के 5 पद, वेतनमान ₹29,800 से ₹94,800 (लेवल-5)।
– उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (UJVNL): सहायक लेखाकार के 2 पद, वेतनमान ₹29,800 से ₹94,300 (लेवल-5)।
– उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद: सहायक लेखाकार के 13 पद, वेतनमान ₹29,200 से ₹92,300 (लेवल-5)।
– उत्तराखंड जल संस्थान: सहायक लेखाकार/कनिष्ठ सम्परीक्षक के 5 पद, वेतनमान ₹29,200 से ₹92,300 (लेवल-5)।
– ब्रिडकुल विभाग: लेखाकार के 2 पद, वेतनमान ₹29,200 से ₹92,300 (लेवल-5)।
– निदेशालय विभागीय लेखा, उत्तराखंड: सहायक लेखाकार के 230 पद, वेतनमान ₹29,200 से ₹92,300 (लेवल-5)।
– जिलाधिकारी, अल्मोड़ा-कोषागार: सहायक लेखाकार के 13 पद, वेतनमान ₹29,200 से ₹92,300 (लेवल-5)।
– जिलाधिकारी, नैनीताल-कोषागार: सहायक लेखाकार के 12 पद, वेतनमान ₹29,200 से ₹92,300 (लेवल-5)।
– जिलाधिकारी, ऊधम सिंह नगर-कोषागार: सहायक लेखाकार के 5 पद, वेतनमान ₹29,200 से ₹92,300 (लेवल-5)।
– निदेशालय, कोषागार, पेंशन एवं हकदारी, उत्तराखंड: सहायक लेखाकार के 3 पद, वेतनमान ₹29,200 से ₹92,300 (लेवल-5)।
– जिलाधिकारी, रुद्रप्रयाग-कोषागार: सहायक लेखाकार के 3 पद, वेतनमान ₹29,200 से ₹92,300 (लेवल-5)।
– जिलाधिकारी, चंपावत-कोषागार: सहायक लेखाकार के 2 पद, वेतनमान ₹29,200 से ₹92,300 (लेवल-5)।
– जिलाधिकारी, बागेश्वर-कोषागार: सहायक लेखाकार के 1 पद, वेतनमान ₹29,200 से ₹92,300 (लेवल-5)।
– अभियोजन विभाग, उत्तराखंड: सहायक लेखाकार के 1 पद, वेतनमान ₹29,200 से ₹92,300 (लेवल-5)।
– पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड: कार्यालय सहायक-तृतीय (लेखा) के 5 पद, वेतनमान ₹27,200 से ₹86,100 (लेवल-4)।
– उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड: कैशियर कम सहायक लेखाकार के 1 पद, वेतनमान ₹25,500 से ₹81,100 (लेवल-5)।

UKSSSC accountant bharti 2026: उत्तराखण्ड 379 पदों पर निकली बंपर भर्ती

यह भी पढ़े :Ratlam news: पति को कैंसर हुआ तो पत्नी ने छोड़ा साथ, बिना तलाक दूसरी शादी का मामला…..

आवेदन से पहले अभ्यर्थी विज्ञापन की शर्तें जरूर पढ़ें (uttarakhand breaking news today Important Notice)

इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए शैक्षिक योग्यता, आरक्षण, अनुभव और अन्य पात्रता शर्तें अलग हो सकती हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले आयोग की ओर से जारी विस्तृत आधिकारिक विज्ञापन ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए और पात्रता पूरी होने पर ही आवेदन करना चाहिए।
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 26 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 15 अगस्त 2026
आवेदन संशोधन: 18 से 20 अगस्त 2026
लिखित परीक्षा की अनंतिम तिथि: 12 अक्टूबर 2026
आयु सीमा: 21 से 42 वर्ष
इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जारी विज्ञापन देख सकते हैं।

UKSSSC accountant bharti 2026: उत्तराखण्ड 379 पदों पर निकली बंपर भर्ती

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top