UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी
Uttarakhand CBSE 12th result 2026: हल्द्वानी की बिपाषा पौडियाल ने 12वीं में हासिल किए 97.6%
1 min read
Uttarakhand CBSE 12th result 2026: Cbse 12th result 2026: BLM ACADEMY HALDWANI हल्द्वानी की बिपाषा पौड़ियाल ने 97.6 प्रतिशत अंक हासिल कर बढ़ाया मान, अब सिविल सेवा में जाने का सपना
Uttarakhand CBSE 12th result 2026: Bipasha Paudyal from BLM ACADEMY Haldwani got 97.6% Class 12th CBSE result topper nainital uttarakhand: बीते रोज घोषित हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई 12वीं के परीक्षा परिणामों में उत्तराखण्ड के कई होनहार नौनिहालों ने अभूतपूर्व प्रदर्शन किया है। जिनमें राज्य के नैनीताल जिले के हल्द्वानी की मेधावी छात्रा बिपाषा पौड़ियाल भी शामिल हैं जिन्होंने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिवार और विद्यालय का नाम रोशन किया है। बी.एल.एम अकेडमी की छात्रा बिपाषा की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता मेहनत, अनुशासन और लगातार बेहतर प्रदर्शन का परिणाम मानी जा रही है।
यह भी पढ़े :CBSE 12th Result: रुद्रपुर की प्राची मटेला ने 98.6% अंकों से किया शहर में टॉप, IAS बनना है सपना
पहले भी साबित कर चुकी हैं अपनी प्रतिभा (CBSE 12th result 2026 Academic Excellence)
बिपाषा पौड़ियाल मूल रूप से हल्द्वानी के गौड़ापड़ाव क्षेत्र की रहने वाली हैं। उनके पिता दया कृष्ण और माता गीता पौड़ियाल ने हमेशा शिक्षा को प्राथमिकता दी और बेटी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। परिवार का कहना है कि बिपाषा शुरू से ही पढ़ाई में बेहद होनहार रही हैं।
इससे पहले कक्षा 10वीं में भी उन्होंने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। लगातार दो बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया कि वह केवल अंकों तक सीमित छात्रा नहीं, बल्कि लक्ष्य के प्रति गंभीर और समर्पित हैं।
सिविल सेवा में जाकर करना चाहती हैं समाज की सेवा (CBSE topper 2026 uttarakhand news today Civil Services Dream)
बिपाषा का सपना भविष्य में सिविल सेवा में जाकर देश और समाज के लिए काम करना है। उनका मानना है कि प्रशासनिक सेवा के माध्यम से लोगों की समस्याओं को नजदीक से समझने और उन्हें हल करने का बेहतर अवसर मिलता है।
उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और नियमित अध्ययन को दिया है। बिपाषा का कहना है कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, लगातार मेहनत और आत्मविश्वास ही लक्ष्य तक पहुंचाते हैं।
छात्राओं के लिए बनी प्रेरणा (uttarakhand CBSE result 2026 Success Story)
बिपाषा की इस उपलब्धि ने क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया है। शिक्षकों के अनुसार वह पढ़ाई के प्रति हमेशा गंभीर रहती थीं और समय का सही उपयोग करना उनकी सबसे बड़ी ताकत रही।
विद्यालय प्रबंधन ने भी छात्रा की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि बिपाषा ने स्कूल को गौरवान्वित किया है। उनकी यह उपलब्धि आने वाले छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। आपको बता दें इस अभूतपूर्व उपलब्धि को हासिल करने वाली बिपाशा के पिता दयाकृष्ण जहां श्रम विभाग में कार्यरत हैं वहीं उनका मां गीता एक कुशल गृहिणी हैं। बिपाषा ने अपनी इस अभूतपूर्व सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरूजनों को दिया है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand UPNL samvida news: उपनल कर्मचारियों को अब मिलेंगे 27 अवकाश और भत्ते
परिवार में खुशी का माहौल (CBSE 12th result 2026 Haldwani Topper News)
रिजल्ट घोषित होने के बाद घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। परिजनों और आसपास के लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। परिवार को उम्मीद है कि बिपाषा भविष्य में भी इसी तरह सफलता की नई ऊंचाइयों को छूती रहेंगी और अपने सपनों को साकार करेंगी।
