UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़
Pithoragarh news today: पिथौरागढ़ मामा की शादी में गई मासूम की सरयू नदी में डूबने से गई जिंदगी
1 min read
Pithoragarh news today: Pithoragarh news today Uttarakhand Accident News | पिथौरागढ़ में नदी में डूबने से 10 साल की बच्ची की मौत
Pithoragarh news today: 10 years old riya pihu of chandak died due to drowning in saryu river ghat panar breaking news Uttarakhand live: Uttarakhand Breaking News Pithoragarh | River Drowning Incident | Child Safety News उत्तराखण्ड के पिथौरागढ़ जिले से एक बेहद हृदयविदारक खबर सामने आ रही है जहां घाट क्षेत्र के पास स्थित पनार में गुरुवार सुबह सरयू नदी किनारे नहाने के दौरान 10 वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत हो गई, जिससे परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया है कि मृतका अपनी मामा की शादी में शामिल होने ननिहाल गई थी। इस दर्दनाक हादसे ने शादी की खुशियों भरे माहौल को मातम में बदल दिया।
यह भी पढ़े :Kaladhungi bike Accident today: कालाढूंगी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की गई जिंदगी
Pithoragarh breaking news today Sarayu River Accident | Child Drowning Case | Uttarakhand News Today
अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के चंडाक क्षेत्र के सिन्तोला भुरमुनी गांव की रहने वाली रिया उर्फ पीहू, इन दिनों अपनी मां सरोजा देवी के साथ मामा के विवाह में शामिल होने घाट क्षेत्र में स्थित पनार गांव गई थी। बताया गया है कि गुरुवार सुबह करीब सात बजे परिवार के लोग सरयू नदी किनारे पहुंचे, जहां सभी नहाने के लिए पानी में उतरे और बच्ची को किनारे छोड़ दिया गया।
यह भी पढ़े :Pauri guldar attack today: पौड़ी सत्यखाल खेत में काम कर रही महिला को गुलदार ने बनाया निवाला
Pithoragarh breaking news today Negligence Awareness | River Safety India | Family Tragedy News
इसी दौरान खेलते-खेलते बच्ची नदी के करीब पहुंच गई और गहराई का अंदाजा न लग पाने के कारण पानी में डूब गई। जब तक परिजनों को इसकी भनक लगी, तब तक काफी देर हो चुकी थी।
Pithoragarh Hospital Update | Medical Emergency | Child Death Report
घबराए परिजनों ने बच्ची को तुरंत बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों के अनुसार उसके फेफड़ों में पानी भर जाने के कारण स्थिति गंभीर हो गई थी।
यह भी पढ़े :Kaladhungi bike Accident today: कालाढूंगी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की गई जिंदगी
Pithoragarh accident news today Human Story | Emotional News | Uttarakhand Tragedy
इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। जिस घर में शादी की खुशियां थीं, वहां अब सन्नाटा पसरा है। मासूम की असमय मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।
