UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT नैनीताल
Kaladhungi bike Accident today: कालाढूंगी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की गई जिंदगी
1 min read
Kaladhungi bike Accident today: Kaladhungi bus bike Accident today Road Accident Uttarakhand | कालाढूंगी में भीषण हादसा, युवक की मौके पर मौत
Kaladhungi bike Accident today: truck driver pushkar karki bindu khatta lalkuan died bus bike accident kamola kaladhungi ramnagar road.: Kaladhungi bike Accident today Breaking News Nainital | Bike Accident | Uttarakhand Road Safety
उत्तराखण्ड में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आज फिर राज्य के नैनीताल जिले से भीषण सड़क हादसे की बेहद दुखद एवं हृदयविदारक खबर सामने आ रही जहां
कालाढूंगी क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। बताया गया है कि यह हादसा उस समय घटित हुआ जब रामनगर से हल्द्वानी की ओर जा रहा एक बाइक सवार युवक बस की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़े :Khatima news today: खटीमा खेल शिक्षक सस्पेंड वीडियो बनाकर छात्रा को करता था ब्लेकमेल
Kaladhungi accident news today Nainital Accident News | Bus Collision | Latest Crime Update
अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार मृतक पुष्कर सिंह कार्की पुत्र (35) निवासी रावत नगर , बिदुखत्ता (लालकुआं) अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। बताया गया है कि जैसे ही उनकी बाइक रामनगर हल्द्वानी हाइवे पर कालाढूंगी क्षेत्र में कमोला के पास गुरुणी नाले के समीप पहुंची तो उन्होंने आगे चल रही बस को ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान संतुलन बिगड़ गया और बाइक सीधे बस के पिछले हिस्से से टकरा गई।
Road Safety India | Over Speeding Risk | Traffic Accident News
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और घटनास्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
Family Tragedy News | Human Story | Uttarakhand News Today
बताया जा रहा है कि पुष्कर, अल्मोड़ा जिले के मार्चुला क्षेत्र में ट्रक चालक के रूप में कार्यरत था और परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। हादसे के वक्त वह अपना काम खत्म कर ड्यूटी से अपने घर की ओर लौट रहा था। उसकी असमय मौत से घर की आर्थिक रीढ़ टूट गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।मृतक पुष्कर अपने पीछे माता-पिता और पत्नी के साथ मासूम बेटे और बेटी को रोते बिलखते छोड़ गया है।
यह भी पढ़े :Kotdwar news today: कोटद्वार शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म आरोपी युवक गिरफ्तार
Haldwani Police Investigation Update | Postmortem Report | Law Order News
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ओवरटेक के दौरान संतुलन बिगड़ना हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।
