UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़
Pithoragarh news today: डीडीहाट में 32 वर्षीय युवक की हत्या सड़क पर मिला शव
1 min read
Pithoragarh news today : डीडीहाट में सड़क किनारे मिला युवक का शव, टैक्सी चालक पर हत्या का केस दर्ज, मामले की जांच पड़ताल शुरू
Pithoragarh news today: 32 years old Bhupendra Singh Chauhan murder case didihat crime breaking news live uttarakhand murder case uttarakhand news today: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना की खबर सामने आ रही है ,जहां पर मैक्स वाहन से घर लौट रहे एक युवक का शव सड़क किनारे खून से लथपथ पड़ा मिला। मृतक युवक के परिजनों ने पुलिस प्रशासन के पास तहरीर देते हुए टैक्सी चालक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। बहरहाल पुलिस प्रशासन की टीम पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट चुकी है।
यह भी पढ़े :Dehradun News: देहरादून में गलत गुर्दे का ऑपरेशन, किशोर की मौत पर 6 के खिलाफ FIR
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट तहसील के आदिचौरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत हुनेरा निवासी 32 वर्षीय भूपेंद्र सिंह चौहान बीते 13 जुलाई को किसी काम से डीडीहाट गए थे। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उन्हें खोजा लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। वहीं खोजबीन के दौरान उन्हें पता चला कि भूपेंद्र सिंह UK 05TA -3333 नंबर की मैक्स वाहन से घर लौट रहे थे। इस दौरान वाहन को कूटा गांव का निवासी सुमित सिंह धामी चला रहा था।
शव के सिर के पीछे गम्भीर चोट के निशान मैक्स चालक पर ह्त्या का मुकदमा (pithoragarh news today)
हैरानी की बात तो यह है कि भूपेंद्र का शव कुछ समय बाद संदिग्ध परिस्थितियों में डीडीहाट दूनाकोट मार्ग पर कांडा कफलुवा मोड़ के पास सड़क किनारे मिला। शव के सिर के पीछे गम्भीर चोट के निशान भी मिले हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद एक मरीज को अस्पताल ले जा रहे वाहन चालक पंकज कन्याल ने आपातकालीन नंबर 112 पर घटना की सूचना दी। चालक ने बताया कि व्यक्ति सड़क किनारे बेसुध पड़ा हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम युवक को अस्पताल लेकर पहुंची ,जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मामले की जांच पड़ताल शुरू ( pithoragarh crime news today)
मृतक की मां गंगा देवी ने पुलिस प्रशासन को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या की गई है। उन्होंने मैक्स चालक सुमित सिंह धामी पर शक जताते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस प्रशासन का कहना है की ये मामला हत्या का लग रहा है जिसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है वहीं पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़े :Khatima News: खटीमा में गूंजे सुर, ‘स्वर समर्पण – सुरों की कोकिला’ ऑडिशन का पहला चरण सफल
मजदूरी करता था भूपेंद्र सिंह, भूपेंद्र की मौत से क्षेत्र में फैली सनसनी (Uttarakhand crime news live)
बताते चलें मृतक भूपेंद्र सिंह अविवाहित थे, जिनके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। भूपेंद्र का एक भाई आइटीबीपी में तैनात है जबकि दूसरा भाई घर पर रहता है वहीं दूसरी ओर भूपेंद्र मजदूरी का काम करता था। भूपेंद्र की मौत के बाद से उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, वहीं बीते दिन परिजनों को पुलिस प्रशासन द्वारा पोस्टमार्टम के बाद भूपेंद्र का शव सौंपा गया जिसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
