Connect with us
Pithoragarh news today: munsiyari 14 year old girl pregnant child marriage news exposed uttarakhand breaking latest update
Image : सांकेतिक फोटो ( Child marriage news)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Pithoragarh news today: पिथौरागढ़ 14 वर्षीय किशोरी गर्भवती बाल विवाह का खुलासा

UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़

Pithoragarh news today: पिथौरागढ़ 14 वर्षीय किशोरी गर्भवती बाल विवाह का खुलासा

1 min read

Child marriage news: बाल विवाह की शिकार हुई 14 वर्षीय नाबालिक किशोरी 9 माह की गर्भवती, हालत गंभीर

Pithoragarh news today: munsiyari 14 year old girl pregnant child marriage news exposed uttarakhand breaking latest update: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है ,जहां पर एक 14 साल की नाबालिक किशोरी गर्भवती निकली है। किशोरी के गर्भवती निकलने पर उसके पति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, वहीं किशोरी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़े :Tehri Garhwal road accident: टिहरी गढ़वाल खाई में गिरी पिक‌अप चालक की गई जिंदगी

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले की एक तहसील में बाल विवाह का मामला सामने आया है, जिसका खुलासा 14 साल की लड़की के गर्भवती होने पर हुआ। दरअसल बीते रविवार की देर शाम को कुछ लोग 9 माह की गर्भवती को प्रसव पीड़ा होने पर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इस दौरान जब किशोरी के दस्तावेज देखे गए तो उसकी उम्र की पड़ताल शुरू हुई जिसमे लड़की का जन्म वर्ष 2012 पाया गया।

यह भी पढ़े :PM modi in uttarakhand: देहरादून में पीएम मोदी, 14 अप्रैल को टोल फ्री रहेगा लच्छीवाला

पति के भी नाबालिक होने की आशंका ( pithoragarh news today)

डॉक्टरों की सूचना पर पुलिस प्रशासन की टीम अस्पताल पहुंची , जहां पर डॉक्टरों ने बताया कि लड़की की हालत बेहद गंभीर है। जानकारी में पता चला कि लड़की का 13 साल की उम्र में विवाह हुआ इसके बाद से वह अपने पति के घर पर रहने लगी। इसी बीच वो गर्भवती हो गई किशोरी के कथित पति के भी नाबालिक होने का अंदेशा है जिसके दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

पति के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज ( pithoragarh news today)

पुलिस प्रशासन ने किशोरी के कथित पति के खिलाफ पाक्सो एक्ट 5/6 मे केस दर्ज किया है, जिसकी जांच पड़ताल जारी है। इस मामले में अन्य नाम भी सामने आ सकते हैं। कानूनी पचड़े में फंसने के बाद लड़की के परिजन भी घबराए हुए है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top