Tehri Garhwal UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT
Tehri Garhwal road accident: टिहरी गढ़वाल खाई में गिरी पिकअप चालक की गई जिंदगी
1 min read
Tehri Garhwal road accident : खाई में समाया अनियंत्रित पिकअप वाहन, चालक की गई जिंदगी..
Tehri Garhwal road accident today: pickup fell into ditch driver bobby died uttarakhand breaking news health insurance policy medical claim update : उत्तराखंड के टिहरी जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पर खाई में गिरने से पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा इतना दर्दनाक था कि इसमे पिकअप वाहन चालक की जिंदगी चली गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
यह भी पढ़े :Uttarakhand breaking news: भवाली रोड पर कैंची धाम से आ रही कार दुर्घटनाग्रस्त
प्राप्त जानकारी के अनुसार टिहरी जिले के खलासी पट्टी पालीगढ़ के निवासी 28 वर्षीय बॉबी पुत्र जगबीर लाल पिकअप वाहन (UK07CD0854) पर सवार होकर तड़के करीब 4:30 बजे कहीं काम से जा रहे थे। इस दौरान उनके साथ वाहन मे 55 वर्षीय पूरन सिंह और एक खच्चर मौजूद था। तभी जैसे ही उनका वाहन घनसाली क्षेत्र में घुत्तू-घनसाली सड़क मार्ग पर घुत्तू के पास पहुँचा तो अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
हादसे में पिकअप चालक की मौत ( tehri garhwal road accident today)
यह हादसा इतना भयावह था कि इसमें मौके पर ही पिकअप वाहन चालक और एक खच्चर की जिंदगी चली गई ,जबकि पूरन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन व sdrf की टीम मौके पर घटनास्थल पहुंची, जहां पर उन्होंने एक घायल का रेस्क्यू कर उसे अस्पताल पहुंचाया। इसके साथ ही मृतक युवक का शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
