Connect with us
PM Modi in Uttarakhand: Delhi dehradun expressway inogration, Lachhiwala toll-free on April 14, 2026 latest breaking news today
Image : सांकेतिक फोटो ( PM Modi in Uttarakhand)

Home / UTTARAKHAND NEWS / PM modi in uttarakhand: देहरादून में पीएम मोदी, 14 अप्रैल को टोल फ्री रहेगा लच्छीवाला

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

PM modi in uttarakhand: देहरादून में पीएम मोदी, 14 अप्रैल को टोल फ्री रहेगा लच्छीवाला

1 min read

PM Modi in Uttarakhand   : देहरादून में पीएम दौरे की तैयारियां तेज, 14 अप्रैल को एक्सप्रेसवे का उद्घाटन; टोल फ्री रहेगा लच्छीवाला

PM Modi in Uttarakhand: Delhi dehradun expressway inogration, Lachhiwala toll-free on April 14, 2026 latest breaking news today:  PM Modi Uttarakhand Visit 2026, Dehradun Event Traffic Management: उत्तराखंड में 14 अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। Narendra Modi के देहरादून आगमन और बड़े कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। शहर में संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए हर स्तर पर रणनीति बनाई जा रही है, ताकि आयोजन के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो।

यह भी पढ़े :बधाई: चम्पावत के संदीप बने विदेश मंत्रालय में अफसर, हासिल की 57वीं रैंक पिता टैक्सी ड्राइवर

Delhi Dehradun Expressway उद्घाटन, Infrastructure Development India

इस दौरे की सबसे बड़ी खासियत दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण है, जो उत्तराखंड और दिल्ली के बीच यात्रा को आसान और तेज बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री राज्य में हजारों करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे, जिससे प्रदेश के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Dehradun Traffic route plan today Traffic Advisory Dehradun, Toll Free Highway India

भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। 14 अप्रैल को सुबह 5 बजे से शाम 8 बजे तक लच्छीवाला टोल प्लाजा को पूरी तरह टोल फ्री रखा जाएगा। इस दौरान न तो नकद और न ही फास्टैग के माध्यम से किसी प्रकार का शुल्क लिया जाएगा। यह निर्णय शहर को जाम से बचाने और यातायात को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है।

District Administration Dehradun, Law and Order Management India

जिलाधिकारी सविन बंसल ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष निर्देश जारी किए हैं। सीमावर्ती और पर्वतीय जिलों से बड़ी संख्या में लोगों और वाहनों के आने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत यह व्यवस्था लागू की है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि कार्यक्रम के दौरान यातायात और सुरक्षा में कोई चूक न हो।

यह भी पढ़े :Haridwar bike accident today: हरिद्वार में आग का गोला बनी बाइक 2 युवकों की गई जिंदगी

PM Modi in uttarakhand Tehri Pump Storage Project, Pantnagar Airport Expansion, Banbasa Land Port

प्रधानमंत्री अपने दौरे के दौरान कई अहम परियोजनाओं को भी गति देंगे। इनमें टिहरी पंप स्टोरेज प्लांट, पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार और बनबसा लैंड पोर्ट जैसे बड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं। ये योजनाएं राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देंगी।

PM Modi Garhi Cantt Rally Dehradun, Political Rally Uttarakhand

दौरे के दौरान देहरादून के गढ़ीकैंट स्थित जसवंत सिंह ग्राउंड में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इस जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। प्रशासन कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा है।

Dat Kali Temple Rishikesh, PM Modi Religious Visit)

कार्यक्रम के क्रम में प्रधानमंत्री का डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है। यह दौरा केवल राजनीतिक और विकास कार्यों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें धार्मिक आस्था की झलक भी देखने को मिलेगी।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top