UTTARAKHAND NEWS नैनीताल
Uttarakhand news: उत्तराखण्ड पुलिस का सिपाही नैनीताल में रिश्वत लेते गिरफ्तार
1 min read
Nainital news today: Uttarakhand breaking news Uttarakhand Vigilance Raid uttarakhand news today रिश्वत लेते पकड़ा गया बेतालघाट थाने का सिपाही, विजिलेंस की कार्रवाई से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप uttarakhand Vigilance Trap Case
Uttarakhand Police constable arrested while taking bribe in betalghat Nainital news today corruption case uttarakhand breaking news live: उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले के बेतालघाट थाना क्षेत्र में तैनात एक सिपाही को रिश्वत लेना भारी पड़ गया। हल्द्वानी विजिलेंस टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी में छापा मारकर आरोपी सिपाही को नकदी लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद पूरे पुलिस महकमे में हलचल मच गई है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand leopard guldar news: हरिद्वार आवारा कुत्तों ने घेरा गुलदार, वन विभाग के भी उड़े होश
जानकारी के अनुसार बेतालघाट थाने में तैनात सिपाही दीपक सामंत पर एक खनन कारोबारी से कार्रवाई में राहत देने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप था। कारोबारी का कहना था कि सिपाही लगातार दबाव बनाकर 65 हजार रुपये की मांग कर रहा था। परेशान होकर कारोबारी ने मामले की शिकायत विजिलेंस विभाग से की।
शिकायत के बाद बिछाया गया जाल Anti Corruption Action nainital news in Hindi uttarakhand police news
शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने पूरे मामले की गोपनीय जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर टीम ने ट्रैप ऑपरेशन की योजना बनाई। तय रणनीति के तहत कारोबारी को रिश्वत की रकम लेकर पुलिस चौकी भेजा गया। बताया जा रहा है कि जैसे ही आरोपी सिपाही ने 45 हजार रुपये की रकम अपने कब्जे में ली, पहले से निगरानी कर रही विजिलेंस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया। टीम ने आरोपी के पास से रिश्वत की नकदी भी बरामद कर ली।
पुलिस चौकी में मची अफरा-तफरी uttarakhand Bribery Arrest Betalghat Police News today
विजिलेंस की अचानक हुई कार्रवाई से चौकी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गिरफ्तार सिपाही दीपक सामंत मूल रूप से उधम सिंह नगर जिले के खटीमा चकरपुर क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार अब विजिलेंस टीम इस पहलू की भी जांच कर रही है कि कहीं आरोपी पहले भी इसी तरह के मामलों में शामिल तो नहीं रहा। विभागीय रिकॉर्ड और पुराने मामलों को भी खंगाला जा रहा है।
भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश Uttarakhand Vigilance Police Constable Bribe Arrest
इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी और अहम कार्रवाई माना जा रहा है। विजिलेंस विभाग का कहना है कि सरकारी पद का दुरुपयोग कर अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह अभियान जारी रहेगा। मामले के बाद निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरूगेशन ने आम लोगों से भ्रष्टाचार के खिलाफ खुलकर शिकायत करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत मांगता है तो लोग सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 और विजिलेंस हेल्पलाइन 9456592300 पर सूचना दे सकते हैं।
यह भी पढ़े :Uttarakhand missing girls: रूद्रपुर में स्कूल से घर नहीं लौटी 3 छात्राएं लापता होने से हड़कंप
खनन कारोबार से जुड़ा था मामला uttarakhand corruption Mining Bribery Case
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पूरा मामला खनन गतिविधियों से जुड़ा हुआ था। कारोबारी पर कार्रवाई न करने और मामले को दबाने के बदले रिश्वत मांगी गई थी। शिकायतकर्ता की सतर्कता और विजिलेंस टीम की त्वरित कार्रवाई के चलते आरोपी सिपाही को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। फिलहाल विजिलेंस टीम आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
