Connect with us
Pithoragarh Uttarakhand breaking news: father girl child issue daughter birth women hospital Pithoragarh healthcare safety case
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand breaking news)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Pithoragarh Uttarakhand breaking news: पिथौरागढ़ दूसरी बार बेटी पैदा होने पर पिता ने किया हंगामा

UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़

Pithoragarh Uttarakhand breaking news: पिथौरागढ़ दूसरी बार बेटी पैदा होने पर पिता ने किया हंगामा

1 min read

Uttarakhand breaking news Pithoragarh news today Pithoragarh hospital news girl child issue healthcare workplace violence दूसरी बेटी पैदा होने पर अस्पताल में हंगामा, नशे में युवक ने स्वास्थ्यकर्मियों पर लगाए आरोप

Pithoragarh Uttarakhand breaking news: father girl child issue daughter birth women hospital Pithoragarh healthcare safety case: Pithoragarh Hospital News 21वीं सदी के इस डिजिटल युग में एक बेहद शर्मनाक खबर आज उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से सामने आ रही है जहां महिला अस्पताल में सोमवार को दूसरी बार बेटी होने की जानकारी मिलने पर एक युवक ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा खड़ा कर दिया। नशे की हालत में पहुंचे युवक ने स्वास्थ्यकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया और बेटी पैदा होने के लिए उन्हें ही जिम्मेदार ठहराने लगा। करीब आधे घंटे तक अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

यह भी पढ़े :Diesel petrol price hike today: एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़े डीजल पेट्रोल के दाम आज फिर हुआ महंगा

अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के पिथौरागढ़ जिले के चंडाक क्षेत्र के दिगतोली निवासी दीपक भंडारी अपनी गर्भवती पत्नी को बीते सोमवार सुबह प्रसव के लिए महिला अस्पताल लेकर आया था। दोपहर बाद महिला ने बच्ची को जन्म दिया। परिवार तक यह सूचना पहुंचते ही युवक अस्पताल पहुंचा, लेकिन वहां उसका व्यवहार अचानक आक्रामक हो गया।

स्वास्थ्यकर्मियों में मचा डर का माहौल (Hospital Staff Panic uttarakhand breaking news Healthcare Worker Safety)

अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों के मुताबिक युवक शराब के नशे में था और आते ही ऊंची आवाज में बहस करने लगा। उसने स्वास्थ्यकर्मियों पर आरोप लगाते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि ड्यूटी पर मौजूद कई कर्मचारियों को खुद को सुरक्षित रखने के लिए एक कमरे में बंद होना पड़ा। मौके पर तैनात होमगार्ड कर्मी ने भी युवक को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन वह उससे भी उलझ गया। अस्पताल में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों के बीच भी कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया।

पुलिस पहुंची तो कोतवाली में भी करता रहा हंगामा (Pithoragarh Police Action Pithoragarh women hospital)

सूचना मिलने पर पुलिस टीम महिला अस्पताल पहुंची और युवक को अपने साथ कोतवाली ले गई। बताया जा रहा है कि वहां भी उसका व्यवहार शांत नहीं हुआ और वह लगातार हंगामा करता रहा। पुलिस ने नशा उतरने तक उसे कोतवाली के एक कमरे में बैठाए रखा।बाद में पुलिस एक्ट के तहत उसका चालान कर कार्रवाई की गई। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन की ओर से फिलहाल कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है, लेकिन अस्पताल परिसर में अव्यवस्था फैलाने और नशे की हालत में अभद्रता करने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़े :Dehradun breaking News: विकासनगर में दो बेटियों संग नहर में कूदी महिला का दूसरे दिन मिला शव ..

स्वास्थ्यकर्मियों में बढ़ रही असुरक्षा की भावना (Healthcare Safety Pithoragarh pregnant woman news today)

जिले के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्यकर्मियों के साथ अभद्रता और दबाव बनाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। महिला अस्पताल की इस घटना के बाद कर्मचारियों में असुरक्षा की भावना और गहरी हो गई है। कई स्वास्थ्यकर्मियों का कहना है कि आपातकालीन सेवाओं के दौरान तनाव पहले से ही अधिक रहता है, ऐसे में इस तरह की घटनाएं कामकाज को प्रभावित करती हैं।

समाज के सामने भी खड़े हुए सवाल (Girl Child Issue Pithoragarh Daughter birth controversy)

घटना ने एक बार फिर समाज में बेटियों को लेकर मौजूद सोच पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अस्पताल में मौजूद लोगों का कहना था कि बेटी का जन्म खुशी का विषय होना चाहिए, लेकिन कुछ लोग आज भी इसे गलत नजरिये से देखते हैं। यही मानसिकता कई बार घरेलू तनाव और सामाजिक विवाद की वजह बन जाती है. फिलहाल मामले के बाद अस्पताल प्रशासन सतर्क है। इसके साथ ही यह शर्मनाक खबर पूरे क्षेत्र में भी चर्चाओं का हिस्सा बनी हुई है

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top