Connect with us
Diesel petrol price hike today: Diesel petrol prices increased 91 paise today diesel petrol crisis iran israel war uttarakhand breaking news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Diesel petrol price hike today)

Home / Highlights / Diesel petrol price hike today: एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़े डीजल पेट्रोल के दाम आज फिर हुआ महंगा

Highlights देवभूमि दर्शन

Diesel petrol price hike today: एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़े डीजल पेट्रोल के दाम आज फिर हुआ महंगा

1 min read

Diesel petrol price hike today  : फिर बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम, 91 पैसे प्रति लीटर का इजाफा, जनता की जेबों पर पड़ेगा असर..

Diesel petrol price hike today: Diesel petrol prices increased 91 paise today diesel petrol crisis iran israel war uttarakhand breaking news today  : मध्य पूर्व में चल रहे तनाव का असर भारत में भी देखने को मिल रहा हैं, जिसके चलते देश में एक हफ्ते के भीतर दूसरी बार ईंधन की कीमतें बढ़ा दी गई है। आज मंगलवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगभग 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। बताते चलें यह बढ़ोतरी बीते15 मई को हुई ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद हुई है। बताते चले पेट्रोल डीजल के दामों में लगातार हो रहा इजाफा जनता की जेबों को अधिक ढीला कर सकता है।

यह भी पढ़े :Nainital diesel petrol limit set: नैनीताल बाइक में 200 कार में 500₹ का ही मिलेगा पेट्रोल लिमिट तय

बता दें देशभर में बीते 15 मई को पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी की गई थी, जिसके चलते दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.7 रुपए से बढ़कर 97.77 रुपए प्रति लीटर हो गई थी। जबकि डीजल की कीमत 87.67 रुपए से बढ़कर 90.67 प्रति लीटर हो गई थी। इस बीच अब मंगलवार को नई बढ़ोतरी के बाद राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल 87 पैसे और महंगा हो गया है। अब यह 98.67 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। दिल्ली में डीजल की कीमत भी 91 पैसे बढ़ गई है और अब यह 91.58 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

देश के प्रमुख शहरों में बढे पेट्रोल डीजल के दाम (Petrol Diesel Price Hike) india petrol diesel news today)

मुंबई में पेट्रोल की कीमत 91 पैसे बढ़कर 107.59 रुपये प्रति लीटर हो गई है। जबकि डीजल की कीमत 94 पैसे बढ़कर 94.08 रुपये प्रति लीटर हो गई है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत में 96 पैसे की बढ़ोतरी हुई है जिससे यह 109.70 रुपये प्रति लीटर हो गया है ,जबकि डीजल की कीमत 94 पैसे बढ़कर 96.07 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand ration card: उत्तराखण्ड राशन कार्ड सेवाएं अब पूरी तरह Online घर बैठे करें आवेदन

लोगों को सता रही महंगाई बढ़ने की चिंता (petrol diesel price hike news) 

बताते चलें पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी का असर रोजमर्रा के इस्तेमाल की सभी चीजों की कीमतों पर भी पड़ने लगा है। दरअसल छोटे व्यापारियों, ट्रांसपोर्ट के कारोबार से जुड़े लोगों, पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर निर्भर और रोजाना अपने निजी वाहनों का इस्तेमाल करने वालों को इस बढ़ोतरी का सीधा असर झेलना पड़ेगा।जैसे-जैसे ईंधन महंगा होता जायेगा वैसे ही ट्रांसपोर्ट का खर्चा भी बढ़ता जाएगा।

Continue Reading

More in Highlights

To Top