Connect with us
Rajasthan: bride died before wedding sudden death before marriage India reason
Image : social media ( bride died before wedding)

Home / Highlights / bride died before wedding: शादी से एक दिन पहले चली गई दुल्हन मचा हड़कंप

Highlights राजस्थान

bride died before wedding: शादी से एक दिन पहले चली गई दुल्हन मचा हड़कंप

1 min read

bride died before wedding: शादी से एक दिन पहले गई दुल्हन की जिंदगी, उल्टी होने के बाद हो गई थी बेहोश

Rajasthan: bride died before wedding sudden death before marriage India reason: राजस्थान के खैरथल तिजारा से एक दुखद खबर सामने आ रही है ,जहां पर शादी से ठीक 1 दिन पहले दुल्हन की जिंदगी चली गई। घटना के बाद से शादी वाले घर में कोहराम मचा हुआ है, वहीं जिस घर से बेटी की शादी की डोली उठनी थी वहां से अब बेटी की अर्थी उठी है।

यह भी पढ़े :Badrinath news today: राजस्थान से लापता युवक 5 साल बाद बद्रीनाथ धाम में मिला

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान के खैरथल तिजारा निवासी 23 वर्षीय लक्ष्मी को बीते मंगलवार की शाम को अचानक उल्टी हुई। इसके बाद लक्ष्मी के परिजनों ने उसे घर का पंखा चलाकर पंखे की हवा के नीचे बैठा दिया, लेकिन कुछ देर बाद लक्ष्मी की हालत बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गई।

जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने लक्ष्मी को किया मृत घोषित (sudden death cause after vomiting) 

लक्ष्मी को बेहोश पड़ा देख घबराए परिजन उसे तुरंत खैरथल अस्पताल लेकर पहुँचे, जहां पर प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे अलवर जिला अस्पताल रेफर किया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने लक्ष्मी को मृत घोषित कर दिया।

बुधवार को आनी थी बारात लेकिन उससे पहले ही हो गई अनहोनी (Rajasthan bride died) 

बताते चले बीते मंगलवार को लक्ष्मी की हल्दी और मेहंदी की रस्मे हो रही थी, वहीं बुधवार को मुंडावर के पास भानौत गांव से लक्ष्मी की बारात आने वाली थी जिसको लेकर पूरा परिवार तैयारियो में जुटा हुआ था। लेकिन परिजनों को कहां मालूम था कि लक्ष्मी की शादी से पहले उसकी मौत हो जाएगी। घरवालों ने बताया कि लक्ष्मी घर में चल रही सभी रस्मो में नाच गाने में हिस्सा ले रही थी लेकिन किसी को अंदेशा नहीं था कि अचानक से उसकी स्थिति बिगड़ जाएगी।

यह भी पढ़े :Uttarakhand anganwadi salary: उत्तराखण्ड आंगनबाड़ी कर्मचारियों का बढ़ेगा मानदेय

घर की इकलौती बेटी थी लक्ष्मी

लक्ष्मी की मौत के बाद से उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जानकारी मिली है की लक्ष्मी घर की इकलौती बेटी थी, जिसने ग्रेजुएशन की पढ़ाई भी अभी पूरी नहीं की थी। लक्ष्मी की मौत किस वजह से हुई है इसका पता लगाया जा रहा है। मृतका लक्ष्मी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

Continue Reading

More in Highlights

To Top