Connect with us
Ramnagar dehradun express train route schedule timing dehradun kathgodam express uttarakhand breaking news today uttarakhand railway news
Image : सांकेतिक फोटो ( Ramnagar dehradun express train)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Ramnagar dehradun express train: रामनगर देहरादून न‌ई एक्सप्रेस ट्रेन जाने रूट शेड्यूल टाइमिंग

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

Ramnagar dehradun express train: रामनगर देहरादून न‌ई एक्सप्रेस ट्रेन जाने रूट शेड्यूल टाइमिंग

1 min read

Ramnagar dehradun express train: Ramnagar dehradun express train ramnagar dehradun train timing uttarakhand breaking news today रामनगर से देहरादून तक सफर होगा आसान, मुरादाबाद होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन

Ramnagar dehradun express train route schedule timing dehradun kathgodam express uttarakhand breaking news today uttarakhand railway news: उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। रेलवे बोर्ड ने रामनगर और देहरादून के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन चलाने को मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन मुरादाबाद होकर संचालित होगी, जिससे दोनों राज्यों के हजारों यात्रियों को सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है। नई ट्रेन सेवा शुरू होने से पर्यटन, शिक्षा, नौकरी और व्यापार के लिए यात्रा करने वाले लोगों का सफर पहले के मुकाबले अधिक सुविधाजनक हो जाएगा। खास बात यह है कि इस ट्रेन का ठहराव मुरादाबाद स्टेशन पर भी रहेगा, जिससे जिले के यात्रियों को नई कनेक्टिविटी मिलेगी।

यह भी पढ़े :Champawat school timing change: चम्पावत सहित उत्तराखण्ड के 3 जिलों में बदल गया स्कूल का समय

सप्ताह में दो दिन चलेगी ट्रेन (Ramnagar Dehradun Express train)

रेलवे बोर्ड द्वारा जारी आदेश के मुताबिक ट्रेन संख्या 15310 रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस सुबह 5:50 बजे रामनगर से रवाना होगी और दोपहर 12:40 बजे देहरादून पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 15309 देहरादून-रामनगर एक्सप्रेस दोपहर 3:55 बजे देहरादून से चलेगी और रात 11:30 बजे रामनगर पहुंचेगी। रेलवे ने फिलहाल इस ट्रेन का संचालन सप्ताह में दो दिन तय किया है। शुक्रवार और रविवार को दोनों दिशाओं में यह ट्रेन यात्रियों को सेवा देगी।

इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव (ramnagar dehradun Train Route Update)

नई एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन कई महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर किया जाएगा। यात्रा के दौरान ट्रेन काशीपुर, रोशनपुर, पीपलसाना, मुरादाबाद, नजीबाबाद और हरिद्वार स्टेशनों पर रुकेगी। इन स्टेशनों को जोड़ने से उत्तराखंड के कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र के यात्रियों के साथ-साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को भी सीधा लाभ मिलेगा। खासकर हरिद्वार और देहरादून जाने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन एक बेहतर विकल्प मानी जा रही है।

मुरादाबाद स्टेशन को भी मिलेगा फायदा (ramnagar dehradun train Moradabad Railway News)

रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेन की मेंटेनेंस व्यवस्था रामनगर स्टेशन पर की गई है, जबकि पानी भरने सहित कुछ तकनीकी सुविधाएं मुरादाबाद स्टेशन से संचालित होंगी। इस फैसले से मुरादाबाद रेलवे मंडल की गतिविधियों में भी बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है। यात्रियों का कहना है कि लंबे समय से इस रूट पर सीधी ट्रेन सेवा की मांग उठाई जा रही थी, जिसे अब रेलवे बोर्ड ने मंजूरी देकर पूरा किया है।

दून-काठगोदाम एक्सप्रेस में भी बदलाव (dehradun kathgodam express train Railway Board Decision)

नई ट्रेन की घोषणा के साथ रेलवे बोर्ड ने दून-काठगोदाम एक्सप्रेस के संचालन दिनों में भी बदलाव किया है। हालांकि रेलवे की ओर से संशोधित संचालन तिथियों को लेकर विस्तृत जानकारी अलग से जारी की जाएगी। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि नई ट्रेन सेवा शुरू होने के बाद उत्तराखंड के पर्यटन क्षेत्रों तक पहुंच और आसान होगी। खासकर वीकेंड पर यात्रा करने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को इसका लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़े :Lalkuan gorakhpur train: लालकुआं से गोरखपुर को दौड़ेगी ट्रेन, जाने रूट टाइमिंग शेड्यूल

यात्रियों में खुशी का माहौल (Uttarakhand railway news)

नई एक्सप्रेस ट्रेन की मंजूरी के बाद रामनगर, काशीपुर, मुरादाबाद और देहरादून के यात्रियों में खुशी देखी जा रही है। लंबे समय से लोग इस रूट पर बेहतर रेल सुविधा की मांग कर रहे थे। रेलवे बोर्ड के इस फैसले को उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बीच कनेक्टिविटी मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top