Connect with us
Nainital bhowali car Accident today: 5 died including 4 of khatima chuphal family kainchi dham bhowali road uttarakhand breaking news today
Image : social media ( bhowali car Accident today)

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Bhowali car Accident today: भवाली नैनीताल कार हादसे में खटीमा का एक परिवार हो गया खत्म

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT नैनीताल

Bhowali car Accident today: भवाली नैनीताल कार हादसे में खटीमा का एक परिवार हो गया खत्म

1 min read

bhowali car Accident today: Nainital accident news today bhowali car accident today nainital road Accident today नैनीताल में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के चार लोगों समेत पांच की मौत

Nainital bhowali car Accident today: 5 died including 4 of khatima chuphal family kainchi dham bhowali road uttarakhand breaking news today: उत्तराखंड के नैनीताल जिले में गुरुवार दोपहर हुए एक भीषण सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। आपको बता दें कि यह दर्दनाक सड़क हादसा भवाली-सेनिटोरियम रोड पर उस समय घटित हुआ था जब उत्तर प्रदेश नंबर की एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि कार में सवार पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में खटीमा के एक ही परिवार के चार सदस्य और कार चालक शामिल हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।

यह भी पढ़े :Rishikesh news today: ऋषिकेश में हरियाणा के पर्यटकों ने 10 साल की बच्ची को छेड़ा लोगों ने की धुनाई

कैंची धाम के पास हुआ हादसा (Nainital Road Accident today)

मिल रही जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक सड़क हादसा हादसा भवाली क्षेत्र के ढैला गांव और कैंची धाम के आसपास हुआ। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश नंबर की कार वाहन संख्या यूपी 32 क्यूयू 1874 अचानक बेकाबू होकर करीब 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार के खाई में गिरने की तेज आवाज दूर तक सुनाई दी। हादसे को सबसे पहले पास में फूड वैन लगाने वाले एक व्यक्ति ने देखा, जिसके बाद तत्काल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने खाई में उतरकर रेस्क्यू अभियान चलाया और सभी लोगों को बाहर निकाला। घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने पांचों को मृत घोषित कर दिया।

लखनऊ से घूमने आए थे पर्यटक (Tourist Accident)

पुलिस के अनुसार हादसे में काल का ग्रास बनने वाला चुफाल परिवार मूल रूप से उत्तराखंड के खटीमा के अमाऊं के रहने वाले थे और वर्तमान में लंबे समय से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रह रहे थे। बीते दिनों गर्मियों की छुट्टियों में वह लखनऊ से नैनीताल घूमने आए थे। बताया जा रहा है कि परिवार 19 मई को नैनीताल पहुंचा था और 21 मई को भवाली गांव स्थित अपने एक परिचित के घर जा रहा था। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में पिता, मां, बेटा, बेटी और चालक की जान चली गई। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

हादसे में इन लोगों की हुई मौत (nainital car accident Victims List)

पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है —
भूपेंद्र सिंह चुफाल (48 वर्ष) निवासी खटीमा उधमसिंह नगर हाल निवासी लखनऊ
सीमा कैड़ा चुफाल (45 वर्ष) पत्नी भूपेंद्र सिंह चुफाल
वासु चुफाल (19 वर्ष) पुत्र भूपेंद्र चुफाल
रवी चुफाल (12 वर्ष) पुत्री भूपेंद्र चुफाल
चालक अनुज कुमार मिश्रा (34 वर्ष) निवासी आलमनगर, लखनऊ
नैनीताल के सीओ रविकांत सेमवाल ने बताया कि कार उत्तर प्रदेश के लखनऊ नंबर की थी। प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है।

यह भी पढ़े :Viral Love story news: लड़की ने किया शादी से इंकार तो युवक ने काट दिए दोनों स्तन

दोपहर की शांति अचानक मातम में बदली (nainital breaking news nainital car Accident today Deep Gorge Crash)

स्थानीय लोगों के अनुसार गुरुवार दोपहर तक भवाली-सेनिटोरियम मार्ग पर सामान्य दिनों की तरह आवाजाही चल रही थी। पर्यटक पहाड़ों के सुंदर नजारों का आनंद लेते हुए आगे बढ़ रहे थे।इसी बीच करीब दो बजे अचानक तेज आवाज सुनाई दी और लोगों को पता चला कि एक कार खाई में गिर गई है। कुछ ही पलों में सड़क किनारे लोगों की भीड़ जमा हो गई।राहत कार्य के दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर शवों को खाई से बाहर निकाला। हादसे की भयावह तस्वीरों ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया।

पुलिस जांच में जुटी (Uttarakhand car Accident today uttarakhand breaking News)

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने की बात कही जा रही है, हालांकि तकनीकी कारणों और सड़क की स्थिति को भी जांच में शामिल किया गया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। खासकर एक ही परिवार के चार लोगों की मौत ने लोगों को अंदर तक झकझोर दिया है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top