Connect with us
Rishikesh News Today: 26 years old aayush drowning in Rishikesh Cheela Shakti Canal, accident while taking selfie dehradun uttrakhand update
Image : सांकेतिक फोटो ( Rishikesh News Today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Rishikesh News Today: ऋषिकेश चीला शक्ति नहर में बहा युवक, सेल्फी लेते समय हादसा

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Rishikesh News Today: ऋषिकेश चीला शक्ति नहर में बहा युवक, सेल्फी लेते समय हादसा

1 min read

Rishikesh News Today : नोएडा से दोस्तों के साथ घूमने आया युवक चीला शक्ति नहर में बहा

Rishikesh News Today: 26 years old aayush drowning in Rishikesh Cheela Shakti Canal, accident while taking selfie dehradun uttrakhand update  : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक दुखद खबर सामने आ रही है ,जहां पर नोएडा से दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया युवक सेल्फी लेते वक्त हादसे का शिकार हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि युवक का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़े :उत्तराखंड: फोटो शूट करने गया यूट्यूबर गंगा नदी में डूबा अभी तक कोई खबर नहीं

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से बिहार के महुआ जिला पटना व वर्तमान मे सेक्टर-16, पाकेट-ए नोएडा का निवासी 26 वर्षीय आयुष पुत्र सुनील कुमार अपने दो दोस्तों के साथ राजधानी देहरादून के ऋषिकेश घूमने आया था। इस दौरान चीला मार्ग से आते हुए कुनाऊ सौड गुर्जर बस्ती के पास आयुष चीला नहर के पैराफिट को पार कर अंदर की ओर खड़े होकर सेल्फी लेने लगा। तभी इस दौरान अचानक से आयुष का पैर फिसल गया और वह नहर के तेज बहाव में आकर बह गया। घटना को घटित होता देख आयुष के साथ मौजूद उसके दो साथियों ऋतिक मिश्रा, श्रुति वत्स की चीख पुकार मच गई , जिन्होंने घटना की जानकारी तुरंत SDRF को दी। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने युवक को खोजने के लिए चीला बैराज तक राफ्ट के माध्यम से सर्चिंग अभियान चलाया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top