Connect with us
उत्तराखंड: फोटो शूट करने गया यूट्यूबर गंगा नदी में डूबा अभी तक कोई खबर नहीं

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: फोटो शूट करने गया यूट्यूबर गंगा नदी में डूबा अभी तक कोई खबर नहीं

उत्तराखण्ड ऋषिकेश

उत्तराखंड: फोटो शूट करने गया यूट्यूबर गंगा नदी में डूबा अभी तक कोई खबर नहीं

1 min read

Youtuber Sunil Saini Rishikesh: पुलिस कर रही है तलाश, परिवार में मचा कोहराम, पूर्व पार्षद का भाई है लापता यूट्यबर….

तीर्थ नगरी ऋषिकेश से एक दुखद खबर सामने आ रही है। जहां नहाने के दौरान एक यूट्यूबर सुनील सैनी गंगा में डूब गया। बता दें कि हादसा उस वक्त हुआ जब सुनील सैनी अपने दोस्तों के साथ ऋषिकेश के मुनीकीरेती थाना क्षेत्र के अंतर्गत घाट पर नहाने के लिए गया हुआ था। नहाने के दौरान सुनील भंवर में फंसने के कारण डूब गया सुनील को डूबता देख दोस्तों ने शोर मचाना शुरू किया जिसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए लेकिन तब तक सुनील गंगा में डूब चुका था। सुनील के दोस्तों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने सुनील की खोजबीन शुरू कर दी लेकिन सुनील का पता नहीं चला है।
(Youtuber Sunil Saini Rishikesh)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पहाड़ में जंगली जानवरों का आतंक, गुस्सैल हाथी ने महिला को कुचला हुई मौत

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार राज्य के ऋषिकेश के मुनी की रेती थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित घाट पर नहाने के दौरान यूट्यूबर सुनील गंगा में डूब गया। बता दें कि सुनील गंगानगर थाना क्षेत्र के मीनाक्षीपुरम निवासी पूर्व पार्षद सुशील सैनी के भाई है तथा पेशे से एक यूट्यूबर हैं। बताते चलें कि सुनील इन दिनों ऋषिकेश में योग की फोटोशूट प्रोजेक्ट पर काम कर रहा था।इसी दौरान दोस्तों के साथ नहाते हुए सुनील गंग नहर में डूब गया। वहीं मामले का पता चलते ही परिजन मेरठ से ऋषिकेश के लिए रवाना हो गए।
(Youtuber Sunil Saini Rishikesh)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पहाड़ में भीषण सड़क हादसा गहरी खाई में गिरी कार शिक्षक की मौके पर ही मौत

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top