UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Rishikesh News Today: ऋषिकेश में बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बरामद
1 min read
Rishikesh News Today: Illegal Immigration Case Uttarakhand | ऋषिकेश में बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
Rishikesh News Today: Bangladeshi woman reena arrested fake documents recovered illegal immigration case uttarakhand breaking latest update: उत्तराखंड के ऋषिकेश में ऑपरेशन प्रहार के तहत एक अहम कार्रवाई करते हुए पुलिस और लोकल इंटेलीजेंस यूनिट (एलआईयू) ने बांग्लादेश की एक महिला को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई उस समय हुई, जब सुरक्षा एजेंसियों को उसके क्षेत्र में मौजूद होने की गोपनीय सूचना मिली।
यह भी पढ़े :Dehradun expressway uttarakhand roadways: देहरादून एक्सप्रेसवे वाल्वो AC बस टाइमिंग तय
Border Crossing Crime News | एक माह पहले अवैध तरीके से भारत में दाखिल हुई महिला
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार महिला करीब एक माह पहले बांग्लादेश से अवैध रूप से सीमा पार कर भारत में दाखिल हुई थी। वह पहले दिल्ली पहुंची और वहां से बस के जरिए ऋषिकेश आई। इस पूरे घटनाक्रम ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Rishikesh Fake Documents Seizure | तलाशी में मिले फर्जी दस्तावेज, पहचान छिपाने की कोशिश
पुलिस द्वारा की गई तलाशी में महिला के पास से बांग्लादेश का पहचान पत्र, नागरिकता प्रमाण की फोटोकॉपी, मोबाइल फोन और एक फर्जी आधार कार्ड बरामद किया गया है। इन दस्तावेजों से यह संकेत मिलता है कि वह अपनी असली पहचान छिपाकर भारत में रहने की कोशिश कर रही थी।
यह भी पढ़े :Rudrapur gas cylinder blast: रूद्रपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, 5 लोग झुलसे, 4 की हालत गंभीर
Rishikesh News Today Human Trafficking Angle | रोजगार का झांसा देकर कराया बॉर्डर पार
पूछताछ के दौरान महिला ने खुलासा किया कि वह सोशल मीडिया के माध्यम से रिपोन नामक व्यक्ति के संपर्क में आई थी। उसी ने उसे नौकरी दिलाने का लालच देकर अवैध रूप से सीमा पार कराई और भारत लाने में मदद की। इस एंगल से मामले को मानव तस्करी से जोड़कर भी जांच की जा रही है।
Rishikesh Police Investigation Update | फरार आरोपी की तलाश तेज, कई जगह दबिश
महिला को भारत लाने में मदद करने वाला आरोपी फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़े :Tehri DM Nitika Khandelwal: टिहरी पुल निर्माण में लापरवाही DM ने PMGSY एक्सन का वेतन रोका
Uttarakhand Security Alert Rishikesh | चारधाम यात्रा से पहले सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
चारधाम यात्रा से पहले इस तरह की गिरफ्तारी ने सुरक्षा एजेंसियों को और अधिक सतर्क कर दिया है। संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
Ground Report Uttarakhand | घेराबंदी कर दबोची गई महिला, पहचान की पुष्टि
बुधवार को पुलिस टीम ने ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के पास घेराबंदी कर महिला को हिरासत में लिया। बाद में उसकी पहचान 24 वर्षीय रीना उर्फ रीता के रूप में हुई, जो बांग्लादेश के सरियातपुर जिले की रहने वाली है।
