Connect with us
Rishikesh news today: Major accident in Rishikesh hotel, lift falls from fifth floor uttarakhand breaking news latest update hotel lift safety
Image : social media ( Rishikesh news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Rishikesh news today: ऋषिकेश के होटल में बड़ा हादसा पांचवीं मंजिल से गिरी लिफ्ट मची चीख पुकार

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Rishikesh news today: ऋषिकेश के होटल में बड़ा हादसा पांचवीं मंजिल से गिरी लिफ्ट मची चीख पुकार

1 min read

Rishikesh news today: ऋषिकेश के होटल में बड़ा हादसा, पांचवीं मंजिल से अचानक गिरी लिफ्ट; फरीदाबाद के पांच पर्यटक घायल

Rishikesh news today: Major accident in Rishikesh hotel, lift falls from fifth floor uttarakhand breaking news latest update hotel lift safety: उत्तराखण्ड के ऋषिकेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां वीरभद्र रोड स्थित एक होटल में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पांचवीं मंजिल से नीचे आ रही लिफ्ट अचानक टूटकर तेजी से नीचे गिर गई। हादसे में लिफ्ट में सवार फरीदाबाद निवासी पांच पर्यटक घायल हो गए। घटना के बाद होटल परिसर में चीख-पुकार मच गई और आनन-फानन में पुलिस व एंबुलेंस को मौके पर बुलाया गया। घायलों को प्राथमिक सहायता देने के बाद उपचार के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ पर्यटकों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़े :Rishikesh news today: ऋषिकेश में हरियाणा के पर्यटकों ने 10 साल की बच्ची को छेड़ा लोगों ने की धुनाई

भोजन के बाद लौट रहे थे पर्यटक (rishikesh Hotel Lift Accident rishikesh news today)

जानकारी के अनुसार हादसा वीरभद्र रोड स्थित होटल टस्क में हुआ। बताया जा रहा है कि फरीदाबाद से आए पर्यटक देर रात होटल की पांचवीं मंजिल पर भोजन करने पहुंचे थे। खाना खाने के बाद सभी लोग लिफ्ट के जरिए नीचे ग्राउंड फ्लोर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक लिफ्ट का संतुलन बिगड़ गया और कुछ ही सेकंड में वह तेजी से नीचे जा गिरी। हादसा इतना अचानक हुआ कि किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिला। तेज आवाज सुनते ही होटल स्टाफ और अन्य लोग मौके की ओर दौड़ पड़े।

हादसे के बाद मचा हड़कंप (Rishikesh News Today rishikesh breaking news live)

घटना के तुरंत बाद होटल में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही एम्स पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि घायल पर्यटक दर्द से कराह रहे थे। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया। घायलों में शामिल वरुण कुमार और मनोज सूर्यवंशी ने बताया कि हादसा बेहद भयावह था। उनका आरोप है कि होटल प्रबंधन की लापरवाही के कारण यह दुर्घटना हुई।

कई पर्यटकों को गंभीर चोटें (rishikesh Lift Collapse)

हादसे में एक पर्यटक के दोनों पैरों में फ्रैक्चर होने की बात सामने आई है, जबकि दूसरे के हाथ में गंभीर चोट आई है। अन्य घायल भी चोटों के कारण दर्द से परेशान बताए जा रहे हैं। डॉक्टरों की निगरानी में सभी का उपचार जारी है। पर्यटकों ने होटल प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि लिफ्ट की समय पर तकनीकी जांच और रखरखाव किया गया होता तो इतना बड़ा हादसा टाला जा सकता था।

पुलिस ने शुरू की जांच (Police Investigation uttarakhand breaking news today)

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने होटल परिसर का निरीक्षण किया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि लिफ्ट तकनीकी खराबी के कारण गिरी या रखरखाव में लापरवाही बरती गई थी। एम्स चौकी प्रभारी देवेंद्र पंवार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े :Pithoragarh Uttarakhand breaking news: पिथौरागढ़ दूसरी बार बेटी पैदा होने पर पिता ने किया हंगामा

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल (rishikesh uttarakhand Hotel Safety)

इस हादसे के बाद होटल और व्यावसायिक भवनों में लिफ्ट सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। पर्यटन सीजन के दौरान बड़ी संख्या में लोग ऋषिकेश पहुंच रहे हैं, ऐसे में होटल परिसरों में सुरक्षा मानकों का पालन कितना हो रहा है, इसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी निगरानी की जरूरत महसूस की जा रही है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top