Connect with us
Rishikesh train accident today: accident in Rishikesh, Ujjaini Express train dehradun rishikesh train news uttarakhand breaking news live today
Image : social media ( Ujjaini Express train)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Rishikesh train accident: ऋषिकेश में बड़ा हादसा पटरी से उतरी उज्जैनी एक्सप्रेस ट्रेन

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Rishikesh train accident: ऋषिकेश में बड़ा हादसा पटरी से उतरी उज्जैनी एक्सप्रेस ट्रेन

1 min read

Ujjaini Express train  : ऋषिकेश में उज्जैनी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, मौके पर टला बड़ा हादसा

Rishikesh train accident today: accident in Rishikesh, Ujjaini Express train dehradun rishikesh train news uttarakhand breaking news live today : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा ट्रेन हादसा घटित हुआ, जिसमें तीन कोच पटरी से नीचे उतर गए। वो तो गनीमत रही कि ट्रेन में कोई यात्री मौजूद नहीं था अन्यथा बड़ी अनहोनी हो सकती थी। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़े :Dehradun news today: देहरादून सेलाकुई सिडकुल पहुंचा श्रमिकों का आंदोलन धारा 163 लागू

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून के ऋषिकेश रेलवे स्टेशन के पास खांड गांव क्षेत्र में बीते सोमवार की देर रात उज्जैनी एक्सप्रेस के तीन कोच पटरी से नीचे उतर गए। दरअसल यह हादसा तब घटित हुआ जब ट्रेन यार्ड क्षेत्र से गुजर रही थी। वो तो गनीमत रही की ट्रेन में कोई यात्री मौजूद नहीं था। जैसे ही घटना की जानकारी रेलवे प्रशासन आरपीएफ और स्थानीय पुलिस को मिली तो वह मौके पर घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

स्थानीय लोगों ने लगाए गंभीर आरोप ( dehradun rishikesh train news today)

आज मंगलवार की सुबह से ही ट्रैक बहाली और डिब्बों को दोबारा पटरी पर लाने का काम शुरू किया गया। प्रारंभिक जांच मे सामने आया है ,कि हादसा ट्रेन के ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ है। बताया जा रहा है ट्रेन नियमित मेंटेनेंस प्रक्रिया के दौरान थी। तभी अचानक नियंत्रण बिगड़ गया और ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतरकर हवा में लटक गए। हादसे के बाद रेलवे संचालन और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुर्घटना के करीब ढाई घंटे तक कोई वरिष्ठ रेलवे अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।

ट्रेनों का संचालन सामान्य रूप से जारी ( Uttarakhand breaking news) rishikesh train accident news today)

स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के वक्त ट्रेन स्थिर नहीं थी ,बल्कि बोगियों के साथ आगे बढ़ रही थी। वहीं लोको पायलट की तरफ से अभी तक घटना को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग रेलवे ट्रैक पर जमा हो गए वही स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए गवर्नमेंट रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की टीमों ने मोर्चा संभाला।

यह भी पढ़े :Pithoragarh Bike Accident: पिथौरागढ़ में 40 मीटर गहरी खाई में गिरी बाइक, दो युवकों की मौत

ट्रैक बहाली और डिब्बों को दोबारा पटरी पर लाया जा रहा ( rishikesh news live)

आज सुबह तक रेलवे कर्मचारी और तकनीकी टीमे ट्रैक बहाली और डिब्बों को दोबारा पटरी पर लाने का काम करती हुई नजर आई। रेलवे ने बताया कि इस घटना से किसी भी रेल सेवा पर असर नहीं पड़ा है और सभी ट्रेनों का संचालन सामान्य रूप से जारी है। फिलहाल क्षतिग्रस्त कोच को अलग कर दिया गया है, जबकि पटरी से उतरे डिब्बों को दोबारा ट्रैक पर चढाने का काम चल रहा है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top