Connect with us
Pithoragarh Bike Accident News thal area two youth lost Life Pradeep Jwala and Bobby deupa
Image : social media ( Pithoragarh Bike Accident News)

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Pithoragarh Bike Accident: पिथौरागढ़ में 40 मीटर गहरी खाई में गिरी बाइक, दो युवकों की मौत

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT पिथौरागढ़

Pithoragarh Bike Accident: पिथौरागढ़ में 40 मीटर गहरी खाई में गिरी बाइक, दो युवकों की मौत

1 min read

Pithoragarh Bike Accident News Uttarakhand breaking news| पिथौरागढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, 40 मीटर गहरी खाई में गिरी बाइक, दो युवकों की मौत

Pithoragarh Bike Accident News| Uttarakhand breaking news| उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां थल-मोटर मार्ग पर शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर करीब 40 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक घायल हो गया। हादसे के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई और मालासीमा गांव में मातम पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि शनिवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे तीन युवक बाइक से मसमोली की ओर जा रहे थे। बाइक थल बाजार से करीब 4 किलोमीटर आगे पहुंची ही थी कि अचानक सड़क किनारे बने कॉजवे के पास अनियंत्रित होकर सीधे गहरी खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़े :Pauri guldar attack today: पौड़ी खेतों में ग‌ए ग्रामीण को आदमखोर गुलदार ने बनाया निवाला

हादसे की आवाज सुनकर दौड़े लोग, लेकिन तब तक जा चुकी थी जान (Pithoragarh Road Accident)

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि बाइक सीधे करीब 40 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े और ग्रामीण तुरंत खाई में उतर गए। लोगों ने युवकों को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक दो युवकों की सांसें थम चुकी थीं। हादसे में घायल युवक को तुरंत मुवानी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

दो इकलौते बेटों की मौत से परिवारों में मचा कोहराम (Uttarakhand Accident Tragedy)

इस हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान मालासीमा गांव निवासी 24 वर्षीय प्रदीप ज्याला पुत्र दरपान ज्याला और 19 वर्षीय बॉबी सिंह देउपा पुत्र डिगर सिंह देउपा के रूप में हुई है, जबकि 25 वर्षीय बलवंत भंडारी पुत्र प्रमोद भंडारी को मामूली चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि प्रदीप और बॉबी दोनों अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। हादसे के समय घरों में परिवार के लोग बेटों के आने का इंतजार कर रहे थे, कहीं खाना बन रहा था तो कहीं शाम की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन कुछ ही देर बाद गांव में उनके हादसे और मौत की खबर पहुंच गई, जिसके बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। जिन माता-पिता ने सुबह अपने बेटों को हंसते हुए घर से विदा किया था, उन्हें शाम को उनकी मौत की खबर मिली। हादसे के बाद पूरे मालासीमा गांव में शोक और मातम का माहौल है।

यह भी पढ़े :Haridwar missing woman: हरिद्वार पति गया नौकरी में और पत्नी 4 बच्चों को छोड़कर हो गई फरार

सड़क की हालत और सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल (Road Safety Issue Uttarakhand)

वहीं हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क की खराब हालत और सुरक्षा इंतजामों को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जिस जगह बाइक खाई में गिरी, वहां सड़क काफी खस्ताहाल है और किनारे किसी तरह के क्रैश बैरियर भी नहीं लगे हैं। बताया जा रहा है कि बाइक बरसाती पानी की निकासी के लिए बनाए गए कॉजवे से नीचे जा गिरी। लोगों का कहना है कि अगर वहां सुरक्षा बैरियर लगे होते, तो शायद बाइक सीधे खाई में नहीं गिरती और युवकों की जान बच सकती थी। फिलहाल थल थाना पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है, वहीं ग्रामीणों ने खतरनाक जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और सड़क की हालत सुधारने की मांग उठाई है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top