Connect with us
Rispana Bindal Elevated Road: 350 crores in budget 2026, 2600 families will be shifted dehradun uttarakhand breaking news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Rispana Bindal Elevated Road)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Rispana Bindal Elevated Road: रिस्पना बिंदाल एलिवेटेड रोड को 350 करोड़, शिफ्ट होंगे 2600 परिवार

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Rispana Bindal Elevated Road: रिस्पना बिंदाल एलिवेटेड रोड को 350 करोड़, शिफ्ट होंगे 2600 परिवार

1 min read

Rispana Bindal Elevated Road  : रिस्पना बिंदाल एलिवेटेड रोड के लिए 350 करोड रुपए की घोषणा, 2600 परिवार होंगे शिफ्ट…

Rispana Bindal Elevated Road: 350 crores in budget 2026, 2600 families will be shifted dehradun uttarakhand breaking news today: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रिस्पना बिंदाल एलिवेटेड रोड परियोजना जल्द शुरू होगी, जिसके लिए उत्तराखंड सरकार ने बजट की घोषणा की है। प्रदेश सरकार ने बजट में रिस्पना बिंदाल की एलिवेटेड यूटिलिटी शिफ्टिंग के लिए 350 करोड रुपए का प्रावधान रखा है। इसके साथ ही एलिवेटेड परियोजना की तकनीकी और पर्यावरणीय स्टडी भी पूरी हो चुकी है। प्रशासन की ओर से जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की गई है।

यह भी पढ़े :Good News: हरिद्वार ऋषिकेश में बनेगा गंगा कॉरिडोर, श्रद्धालुओं को जाम से मिलेगी निजात

बता दें प्रशासन ने रिस्पना पुल से नागल पुल और हरिद्वार बाईपास बिंदाल पुल से मालसी तक प्रस्तावित फोरलेन एलिवेटेड रोड को लेकर सामाजिक समाघात मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार कर सार्वजनिक कर दी है। इस परियोजना में 5.5 हेक्टर रिस्पना और 13.77 हेक्टर बिंदाल भूमि की आवश्यकता है। प्रभावितों के पुनर्वास के लिए एडीएम को प्रशासक नियुक्त किया गया है और पुनर्वास के लिए भूमि चिन्हित की जा रही है। करीब 2600 से अधिक घर और निर्माण परियोजना चिन्हित किए गए हैं जिसमें नगर निगम क्षेत्र में आने वाली रिस्पना और बिंदाल नदी किनारे की अधिकांश भूमि सरकारी दस्तावेजों में दर्ज है। एलिवेटेड रोड परियोजना के दायरे में नगर निगम की जमीन भी शामिल है।

जाम की समस्या से निजात दिलाएगी बिंदाल एलिवेटेड रोड परियोजना

बताते चले देहरादून में वर्षों से जाम की समस्या से निजात दिलाने वाली महत्वाकांक्षी रिस्पना बिंदाल एलिवेटेड रोड परियोजना अब तेजी से आगे बढ़ रही है, जिसकी लागत 6252 करोड रुपए है। इस परियोजना के तहत बिंदाल एलिवेटेड रोड कारगी चौक हरिद्वार बाईपास से राजपुर रोड स्थित साईं मंदिर तक 14.8 किलोमीटर लंबी बनेगी जबकि रिस्पना एलिवेटेड रोड विधानसभा भवन के पास रिस्पना पुल से नागल पुल तक 10. 95 किलोमीटर लंबी होगी। इन मार्गों को 20.2 मी चौड़ा बनाया जाएगा और डिजाइन गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे होगी जिसमें लाल पुल कचहरी रोड सहस्त्रधारा चौक और आईटी पार्क जैसे प्रमुख जंक्शनों को आपस में जोड़ा जाएगा।

परियोजना के दायरे मे ये क्षेत्र

रिस्पना पुल से नागल पुल तक प्रस्तावित एलिवेटेड रोड के दायरे में अजबपुरकलां, धर्मपुर, डालनवाला, अधोईवाला, कंडोली, चीड़ोवाली, जाखन, धोरणखास, किशनपुर, तरलानागल और ढाकपट्टी क्षेत्र शामिल हैं। इस परियोजना के लिए कुल 5.5 हेक्टेयर भूमि की जरूरत है ,जबकि रिस्पना नदी से जुड़े इस सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार यह भूमि मौजा अजबपुरकलां के नाम पर दर्ज है यानी इसका अधिकांश हिस्सा सरकारी श्रेणी में आता है। एलिवेटेड रोड के दायरे में 12 प्रकार के पेड़ और नदी किनारे कच्चे और पक्के भवन भी चिह्नित किए गए हैं।

हरिद्वार बाईपास पुल से मालसी तक एलिवेटेड रोड

हरिद्वार बाईपास पुल से मालसी तक प्रस्तावित एलिवेटेड रोड के लिए 13.77 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण प्रस्तावित है। जिसमे कारगीग्रांट, ब्राह्मणवाला, देहराखास, निरंजनपुर, कांवली, चुक्खुवाला, डोभालवाला, हाथीबड़कला, विजयपुर, जाखन, जोहड़ी, मालसी, प्रतीतपुर संतौर, किशनपुर और ढाकपट्टी क्षेत्र शामिल हैं।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top