Connect with us
Roorkee news today: Anganwadi supervisor arrested while taking bribe for pramotion haridwar uttarakhand.
सांकेतिक फोटो Roorkee news today

Home / UTTARAKHAND NEWS / Roorkee news today: रूड़की आंगनबाड़ी सुपरवाइजर रिश्वत लेते गिरफ्तार, मचा हड़कंप

UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार

Roorkee news today: रूड़की आंगनबाड़ी सुपरवाइजर रिश्वत लेते गिरफ्तार, मचा हड़कंप

1 min read

Roorkee news today: Anganwadi supervisor arrested while taking bribe for pramotion haridwar uttarakhand: रुड़की में रिश्वतखोरी पर विजिलेंस का शिकंजा: प्रमोशन के नाम पर 50 हजार लेते सुपरवाइजर गिरफ्तार

Roorkee news today: Anganwadi supervisor arrested while taking bribe for pramotion haridwar uttarakhand: उत्तराखण्ड में भ्रष्टाचार चरम पर है। सरकारी व्यवस्था में भरोसे को झटका देने वाला एक और मामला राज्य के हरिद्वार जिले से सामने आया है। जहां रुड़की में विजिलेंस टीम ने बाल विकास परियोजना कार्यालय में तैनात आंगनबाड़ी सुपरवाइजर राखी सैनी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

प्रमोशन बना सौदे का जरिया

मामले के अनुसार बाल विकास अधिकारी कार्यालय रुड़की ग्रामीण द्वितीय में तैनात सुपरवाइजर राखी सैनी ने एक आंगनबाड़ी सहायिका से पदोन्नति दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग की गई थी। आरोप है कि यह रकम बिना किसी प्रक्रिया के काम आगे बढ़ाने के बदले मांगी गई थी। शिकायत मिलने के बाद सतर्कता विभाग ने पहले पूरे मामले की जांच की और फिर योजना बनाकर कार्रवाई की तैयारी की।

जाल बिछा और रंगे हाथ गिरफ्तारी

देहरादून से पहुंची विजिलेंस टीम ने तय रणनीति के तहत कार्रवाई की। जैसे ही आरोपी सुपरवाइजर ने तय रकम ली, टीम ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया। कार्रवाई इतनी सटीक थी कि आरोपी को संभलने का मौका भी नहीं मिला।

जांच का दायरा बढ़ा

प्राथमिक कार्रवाई के बाद अब मामले की परतें खोली जा रही हैं। बताया जा रहा है कि इस प्रकरण में कुछ अन्य अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है। विजिलेंस टीम पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

विभाग में मचा हड़कंप

छापेमारी के बाद पूरे विभाग में हलचल तेज हो गई है। कर्मचारियों के बीच अचानक बढ़ी सतर्कता यह संकेत दे रही है कि कार्रवाई का असर अंदर तक पहुंचा है।
यह भी पढ़ें- Adi kailash yatra 2026: आदि कैलाश मार्ग पर खुलेगी शराब की दुकान, 8 म‌ई से यात्रा होगी शुरू

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top