Connect with us
Roorkee news today: Minor girl missing from Piran Kaliyar recovere Bengaluru Sri Lanka Child Trafficking Kidnapping Case
फोटो सोशल मीडिया Roorkee news today

Home / UTTARAKHAND NEWS / Roorkee news today: रूड़की लापता नाबालिग बच्ची बंगलुरू से बरामद श्रीलंका ले जाने की थी तैयारी

UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार

Roorkee news today: रूड़की लापता नाबालिग बच्ची बंगलुरू से बरामद श्रीलंका ले जाने की थी तैयारी

1 min read

Kidnapping Case Uttarakhand Roorkee news today: Minor girl missing from Piran Kaliyar recovere Bengaluru Sri Lanka Child Trafficking haridwar missing girl uttarakhand| कलियर से नाबालिग के अपहरण का खुलासा, बेंगलुरु से आरोपी गिरफ्तार

Roorkee news today: Minor girl missing from Piran Kaliyar recovere Bengaluru Sri Lanka Child Trafficking Kidnapping Case: उत्तराखण्ड के हरिद्वार जिले के रूड़की के पिरान कलियर क्षेत्र से नाबालिग बच्ची के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। करीब दस दिन तक चली तलाश के बाद आरोपी महिला को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया है।

Roorkee Child Trafficking Alert | कपड़े दिलाने के बहाने ले गई, फिर शुरू हुआ खौफनाक सफर

पुलिस से मिल रही जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना 10 अप्रैल की है, जब एक महिला बच्ची को कपड़े दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गई। शुरुआती भरोसा जीतने के बाद बच्ची को पहले दिल्ली और फिर अन्य शहरों में घुमाया गया। जांच में सामने आया कि इस दौरान बच्ची से भीख मंगवाई गई, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।

Piran kaliyar roorkee haridwar Police Investigation Update | मोबाइल लोकेशन से मिली सुराग, बेंगलुरु तक पहुंची टीम

बेंगलुरु में आरोपी की लोकेशन मिलने के बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया। आरोपी महिला की पहचान राबिया के रूप में हुई है, जो मूल रूप से लखनऊ की रहने वाली है और हाल ही में कलियर क्षेत्र में आकर रहने लगी थी।

Roorkee missing child case Human Trafficking Case | बच्ची को श्रीलंका ले जाने की थी तैयारी

पूछताछ के दौरान एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी बच्ची को देश से बाहर, श्रीलंका ले जाने की योजना बना रही थी। पुलिस अब इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह सक्रिय है या यह अकेले की साजिश थी।

Crime News Haridwar | बच्ची के साथ गलत इस्तेमाल की आशंका, जांच जारी

अधिकारियों के अनुसार, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आरोपी बच्ची को बेचने की फिराक में थी या उसका अन्य गलत इस्तेमाल करने वाली थी। हर एंगल से जांच की जा रही है और संभावित नेटवर्क की भी पड़ताल शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस की तत्परता से एक बड़ी वारदात होने से पहले ही टल गई। बच्ची को सुरक्षित उसके परिवार के हवाले कर दिया गया है, जबकि आरोपी से पूछताछ जारी है।
यह भी पढ़ें- Rishikesh News Today: ऋषिकेश रेलवे ट्रैक से ब्रांच मैनेजर का शव बरामद हादसा या कुछ और जांच शुरू

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top