Connect with us
Rudraprayag news today: 21-year-old student Anshul died drowning in a stream gadhera uttarakhand live
Image : social media ( Rudraprayag news today)

Home / उत्तराखण्ड / Rudraprayag news today: रूद्रप्रयाग 21 वर्षीय छात्र अंशुल की गदेरे में डूबने से चली गई जिंदगी

उत्तराखण्ड रूद्रप्रयाग

Rudraprayag news today: रूद्रप्रयाग 21 वर्षीय छात्र अंशुल की गदेरे में डूबने से चली गई जिंदगी

1 min read

Rudraprayag news today: 21-year-old student Anshul died drowning in a stream gadhera uttarakhand live: गदेरे में नहाने के दौरान हादसा, गदेरे मे डूबा छात्र, चली गई जिंदगी, श्रीनगर गढ़वाल से कर रहा था पढ़ाई…

Rudraprayag news today: 21-year-old student Anshul died drowning in a stream gadhera uttarakhand live: उत्तराखंड में गर्मी अभी ठीक से शुरू भी नहीं हुई है, कि लोग उससे पहले ही नदी गदेरों में नहाने के दौरान हादसे का शिकार होने लगे है। ऐसी ही कुछ दुखद खबर रुद्रप्रयाग जिले से सामने आ रही है, जहां पर गदेरे में नहाने उतरे छात्र की गदेरे में नहाने के दौरान जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़े :Srinagar News Today: श्रीनगर होली खेलने के बाद अलकनंदा नदी में नहाने गया युवक डूबा

प्राप्त जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी के कोठडा गांव का निवासी 21 वर्षीय अंशुल जमलोकी पुत्र विनोद जमलोकी पौड़ी जिले के श्रीनगर गढ़वाल से पढ़ाई कर रहा था। दरअसल बीते मंगलवार को अंशुल अपने दोस्तों के साथ बद्रीनाथ नेशनल हाईवे से सटे खांकरा के पास सम्राट होटल के नजदीक मोलदा गदेरे मे नहाने के लिए उतरा। तभी वह नहाने के दौरान गदेरे में डूब गया जिसके कारण उसके दोस्तों की चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे जिन्होंने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस प्रशासन और sdrf की टीम को दी। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने गधेरे में युवक को ढूंढने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया। जिसके बाद युवक का शव गदेरे से बाहर निकालकर लगभग 3 किलोमीटर पैदल मार्ग से सड़क तक लाया गया व शव को जिला पुलिस के पास सौंपा गया। अंशुल की मौत के बाद से उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top