Connect with us
Uttarakhand news today: forest department samvida employee bharat singh died bajpur bike Accident today uttarakhand breaking news live latest update
Image : social media ( bajpur bike Accident today)

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Uttarakhand news today: ड्यूटी से लौट रहे उत्तराखण्ड वन विभाग के संविदा कर्मी की गई जिंदगी

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT ऊधमसिंह नगर

Uttarakhand news today: ड्यूटी से लौट रहे उत्तराखण्ड वन विभाग के संविदा कर्मी की गई जिंदगी

1 min read

bajpur bike Accident today : ड्यूटी से घर लौट रहे वन विभाग के संविदा कर्मी की गई जिंदगी, गोवंश से टकराकर हुआ हादसा

Uttarakhand news today: forest department samvida employee bharat singh died bajpur bike Accident today uttarakhand breaking news live latest update: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है ,जहां पर वन विभाग के एक संविदा कर्मी की सड़क हादसे में जिंदगी चली गई। बताते चलें यह हादसा तब घटित हुआ जब वन विभाग के कर्मी ड्यूटी से घर के लिए बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे। तभी रास्ते में गोवंश (सांड) से टकराकर उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें उनकी ज़िंदगी चली गई।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news today: उत्तराखण्ड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता 38 करोड़ की योजना मंजूर

प्राप्त जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर भीकमपुरी बन्नाखेड़ा निवासी 22 वर्षीय भारत सिंह पुत्र स्वर्गीय जगत सिंह अपने दो साथियों के साथ बैरिया दौलत क्षेत्र से ड्यूटी कर बाइक से घर लौट रहे थे। तभी जैसे ही उनकी बाइक रात के करीब 9:30 बजे मडैया हटटू गुरुद्वारा साहिब के पास पहुंची तो अचानक से सड़क पर एक सांड आ गया। अचानक से रास्ते में आए सांड से उनकी बाइक भिड़ गई। ये भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर जा गिरे और भारत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

डॉक्टरों ने भारत को किया मृत घोषित ( udham singh nagar news)

आरोप है कि रंणपुरी के दोनों युवक घायल अवस्था में अपने साथी भारत सिंह को सड़क पर पड़ा छोड़कर भाग गए। जैसे ही घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिली तो उन्होंने तुरंत भारत को निजी वाहन से उप जिला चिकित्सालय बाजपुर पहुंचाया जहां पर डॉक्टर ने जांच करने के बाद भारत को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन की टीम तुरंत अस्पताल पहुंची जिन्होंने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू की।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: रुद्रपुर में बिजली की मरम्मत करते समय पीएसी कांस्टेबल धर्मेंद्र रावत की गई जान

बुझ गया घर का इकलौता चिराग ( udham singh nagar breaking news)

जानकारी के मुताबिक भारत सिंह वर्ष 2023 में वन विभाग की बरहैनी रेंज में संविदा कर्मी के रूप में कार्यरत थे। करीब 8 साल पहले उनके पिता जगत सिंह का बीमारी के कारण निधन हुआ था। पिता की मौत के बाद से उनके परिवार में एक बार पहले ही दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था ,वहीं अब भारत सिंह की मौत से पूरा परिवार बिखर चुका है। भारत सिंह परिवार का इकलौता बेटा था जिसकी मौत के बाद से उसकी माँ व अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक की मां सीता देवी मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करती हैं। घटना के बाद से गांव तथा वन विभाग के कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई है। इस घटना के बाद से हर कोई स्तब्ध है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top