Connect with us
Rudraprayag News Today: Tension at Nagarasu Gurdwara Nihang Pilgrims Clash With Committee
Image : social media ( Rudraprayag News Today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand: रूद्रप्रयाग नगरासू गुरुद्वारे में निहंग श्रद्धालुओं और कमेटी के बीच विवाद भारी पुलिस तैनात

UTTARAKHAND NEWS रूद्रप्रयाग

Uttarakhand: रूद्रप्रयाग नगरासू गुरुद्वारे में निहंग श्रद्धालुओं और कमेटी के बीच विवाद भारी पुलिस तैनात

1 min read

Nagarasu Gurdwara Clash| Hemkund Sahib Yatra News| Nihang Sikh Controversy| Rudraprayag Latest| News
नगरासू गुरुद्वारे में तनाव: हेमकुंड साहिब यात्रा पर आए निहंग श्रद्धालुओं और कमेटी के बीच विवाद, भारी पुलिस बल तैनात

Nagarasu Gurdwara Clash| Hemkund Sahib Yatra News| Nihang Sikh Controversy| Rudraprayag Latest| News उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के नगरासू स्थित गुरुद्वारे में शनिवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब हेमकुंड साहिब यात्रा पर आए कुछ निहंग सिख श्रद्धालुओं और गुरुद्वारा कमेटी के बीच विवाद बढ़ गया। कर्णप्रयाग में कुछ दिन पहले हुए विवाद के बाद यह घटना सामने आने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: CM का दामाद बनकर करोड़ों की जमीन डील का झांसा, पांच पर केस दर्ज

बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान कुछ निहंग श्रद्धालु गुरुद्वारे की छत पर चढ़ गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, उन्होंने गुरुद्वारा परिसर पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश शुरू कर दी।

सेवादार और बाबा के साथ मारपीट का आरोप (Gurdwara Sevadars Assault)

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, विवाद के दौरान निहंग श्रद्धालुओं पर गुरुद्वारे के सेवादार और एक बाबा के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। इस घटना के बाद गुरुद्वारा परिसर में तनाव और बढ़ गया। बताया गया कि कुछ निहंग छत पर चढ़े रहे, जिससे मौके पर मौजूद लोगों के बीच भय माहौल बन गया। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने का प्रयास किया और दोनों पक्षों को शांत कराने में जुट गई।

एक व्यक्ति को कथित रूप से बंधक बनाने की सूचना (Hostage Situation Report)

मामले में यह भी सूचना सामने आई कि छह निहंग सिखों ने गुरुद्वारे में एक व्यक्ति को कथित रूप से बंधक बना लिया था। इस सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन में अलर्ट मोड पर आ  गया। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और बंधक बनाए जाने की सूचना सहित सभी आरोपों की पुष्टि की जा रही है। प्रशासनिक अधिकारी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचकर स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

भोजन व्यवस्था को लेकर शुरू हुआ विवाद (Food Arrangement Dispute)

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत गुरुद्वारे में भोजन व्यवस्था को लेकर हुई थी। इसके बाद निहंग यात्रियों ने गुरुद्वारा कमेटी के सामने अपनी आपत्ति दर्ज कराई। निहंग श्रद्धालुओं का कहना था कि कुछ दिन पहले कर्णप्रयाग में निहंग यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद में अब तक कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं हुई। उन्होंने सवाल उठाया कि उस मामले में स्थानीय लोगों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

कर्णप्रयाग विवाद को लेकर उठाए सवाल (Karnaprayag Nihang Sikh Dispute)

निहंग श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा कमेटी से यह भी सवाल किया कि कर्णप्रयाग में हुए विवाद के संबंध में कमेटी ने अपनी ओर से कोई औपचारिक आपत्ति या शिकायत क्यों दर्ज नहीं करवाई।इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस बढ़ती चली गई और मामला तनावपूर्ण हो गया। स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए प्रशासन को अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

यह भी पढ़े :Dhami Cabinet Meeting: धामी कैबिनेट फैसला, उपनल कर्मचारियों को मिलेगा समान कार्य समान वेतन

गुरुद्वारा परिसर में पुलिस निगरानी जारी (Police Deployment in Nagarasu)

नगरासू गुरुद्वारे और उसके आसपास के क्षेत्र में एहतियातन पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है। फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं तथा स्थिति को नियंत्रण में रखने के प्रयास जारी हैं।

अफवाह पर ना दें ध्यान

कर्णप्रयाग की घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने भी घटना से दूरी बनाते हुए स्पष्ट किया था कि हिंसा का सिख धर्म और हेमकुंड यात्रा की मर्यादाओं से कोई संबंध नहीं है। ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं से अनुशासन और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की थी। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर अपुष्ट जानकारी साझा न करने की अपील की है। पुलिस प्रशासन व ITBP के जवानों ने स्थिति को नियंत्रण में लिया है , फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top