UTTARAKHAND NEWS रूद्रप्रयाग
Rudraprayag news: रूद्रप्रयाग की बेटी ने छुआ आसमां केदारघाटी की वैष्णवी तिनसौला बनेंगी पायलट
1 min read
Rudraprayag News Today: केदारघाटी की बेटी वैष्णवी तिनसौला बनेंगी पायलट, सपनों की भरेंगी ऊँची उड़ान
Rudraprayag News Today: Vaishnavi Tinsaula Kedarghati Rudraprayag become a pilot success story. Uttarakhand breaking news live: उत्तराखंड की बेटियां लगातार नई – नई उपलब्धियां हासिल कर अपने परिजनों समेत पूरे प्रदेश का मान बढ़ा रही हैं। हम आए दिन आपको ऐसी ही होनहार बेटियों से रूबरू करवाते रहते हैं जिन्होंने किसी विशेष क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की हो। आज हम आपको रुद्रप्रयाग जिले की वैष्णवी तिनसौला से रूबरू करवाने वाले है जो गुजरात के प्रतिष्ठित विमानन प्रशिक्षण संस्थान में कमर्शियल पायलट प्रशिक्षण पूरा कर पायलट बनने वाली हैं।
यह भी पढ़े :Pithoragarh news: पिथौरागढ़ गोल्ड मेडलिस्ट MMA फाइटर वीरेंद्र गार्ड की नौकरी करने को मजबूर
बता दें रुद्रप्रयाग जिले के केदारघाटी के गांव लमगोंडी निवासी वैष्णवी तिनसौला वर्तमान में गुजरात के एक प्रतिष्ठित विमानन प्रशिक्षण संस्थान में कमर्शियल पायलट प्रशिक्षण के अंतिम चरण में हैं। वैष्णवी अगले वर्ष प्रशिक्षण पूरा करने के बाद एक प्रोफेशनल पायलट के रूप में अपने सपनों को नई उड़ान देंगी। वैष्णवी शुरू से ही पढ़ाई में काफी होनहार और अनुशासित बालिका रही हैं। वैष्णवी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा एम. एल पब्लिक स्कूल गुप्तकाशी से प्राप्त की जिसके बाद उनका परिवार कर्णप्रयाग चला गया और वहाँ से उन्होंने आगे की शिक्षा ग्रहण की। वैष्णवी की इस विशेष उपलब्धि के बाद से उन्हें लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
