UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर
Rudrapur news today: रूद्रपुर पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी की चली गई जिंदगी विभाग में शोक की लहर
1 min read
Rudrapur news today : पुलिस लाइन रुद्रपुर में तैनात पुलिसकर्मी का लंबी बीमारी के बाद निधन, पुलिस महकमें मे शोक की लहर
Rudrapur news today: Constable vipin Bisht of kapkote Bageshwar died posted in Rudrapur Police Line uttarakhand police news today : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पर पुलिस लाइन रुद्रपुर में तैनात जांबाज पुलिस आरक्षी की लंबी बीमारी के बाद जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है ,वहीं पूरे पुलिस महकमें में शोक की लहर दौड़ गई है।
यह भी पढ़े :Uttarkashi news today: उत्तरकाशी खाई में गिरकर युवक की गई जिंदगी दोस्तों के साथ गया था घूमने
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र के रहने वाले विपिन बिष्ट वर्ष 2006 में उत्तराखंड पुलिस में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे। विपिन बिष्ट अपनी सेवा अवधि के दौरान ईमानदारी और पूरी कर्तव्यनिष्ठा समेत अनुशासन के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे थे। दरअसल पिछले 7 महीनों से विपिन का स्वास्थ्य कुछ ठीक नहीं चल रहा था, जिसके कारण परिजन और विभाग द्वारा लगातार उनके उपचार का प्रयास किया गया।
उपचार के दौरान पुलिस आरक्षी ने तोड़ा दम (udham singh nagar news today)
विपिन को इलाज के लिए हल्द्वानी के विवेकानंद हॉस्पिटल बरेली के महाजन अस्पताल समेत राजस्थान और दिल्ली के कई अस्पतालों में उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन फिर भी विपिन की स्थिति मे कोई सुधार नही हुआ। इसके बाद उन्हें रुद्रपुर स्थित मेडिसिटी हॉस्पिटल मे भर्ती कराया गया ,जहां बीते दिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। विपिन की मौत के बाद से उनके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताते चलें विपिन उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में आरक्षी के पद पर तैनात थे, जिनका इतनी कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह जाना हर किसी के लिए अत्यंत पीड़ादायक है।
यही भी पढ़े :Rishikesh news today: ऋषिकेश सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक पर 2 छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप
पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगी विपिन की अंतिम विदाई (udham singh nagar rudarpur news today)
विपिन की मौत के बाद से पुलिस अधिकारियों समेत अन्य कर्मचारियों में शोक की लहर व्याप्त हैं। बताते चले विपिन के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसके बाद पूरे राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।
