Connect with us
Rudrapur news today: Suresh Prasad died hit by Sampark Kranti Express train, returning from sidcul company udham Singh Nagar Uttarakhand latest live coverage
Image : social media ( Rudrapur news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Rudrapur news today: रूद्रपुर ट्रेन की चपेट में आने से सुरेश की गई जिंदगी कंपनी से लौट रहा था घर

UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर

Rudrapur news today: रूद्रपुर ट्रेन की चपेट में आने से सुरेश की गई जिंदगी कंपनी से लौट रहा था घर

1 min read

Rudrapur news today: कंपनी में नो एंट्री के बाद रेलवे ट्रैक को पार कर रहे श्रमिक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Rudrapur news today: Suresh Prasad died hit by Sampark Kranti Express train, returning from sidcul company udham Singh Nagar Uttarakhand latest live coverage: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पर कंपनी में नो एंट्री मिलने के बाद घर के लिए निकले श्रमिक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वही लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़े :Sarkaghat himachal crime news: सरकाघाट कॉलेज जा रही छात्रा की दिनदहाड़े हत्या

प्राप्त जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर इंद्रा कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय सुरेश प्रसाद पुत्र बाजीलाल सिडकुल की एक कंपनी में कार्यरत थे। बीते सोमवार की सुबह वह कंपनी में जा रहे थे , इस दौरान सिंह कॉलोनी के पास रेलवे ट्रैक पर काठगोदाम से दिल्ली जा रही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की चपेट में आने से उनका सिर ट्रेन से टकराया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

कंपनी पर लगे गंभीर आरोप ( udham singh nagar rudrapur news today)

हादसे के बाद लोको पायलट ने आपातकालीन ब्रेक लगाकर रेलवे पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर घटनास्थल पहुंची। पुलिस प्रशासन की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद परिजनों और मृतक के सहकर्मियों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी की लापरवाही के कारण सुरेश की मौत हुई है।

शर्मनाक पिता की मौत के बाद भी बेटे से करवाया गया दिन तक काम ( udham singh nagar news)

परिजनों और अन्य श्रमिकों का कहना है कि सुरेश 18 वर्षों से कंपनी में कार्य कर रहे थे। इतना ही नहीं बल्कि मृतक के बेटे और भाई भी बजाज कंपनी में ही काम करते हैं। कंपनी प्रबंधन को पुलिस ने दोपहर 12:00 ही हादसे की सूचना दे दी थी। लेकिन प्रबंधन ने मृतक के बेटे से 2:00 तक काम कराया ताकि काम प्रभावित न हो।

यह भी पढ़े :Tara Chand martyr uttarakhand: चुनाव ड्यूटी में जा रहे IRB जवान की गई जिंदगी

बीमारी के कारण 5 दिन तक घर पर थे सुरेश ( udham singh nagar news)

मृतक के बेटे इंद्रजीत ने बताया की उनके पिता सुरेश पिछले 5 दिन से बीमार चल रहे थे और घर पर ही थे। कंपनी प्रबंधन के कहने पर वह सोमवार की सुबह 6 बजे कंपनी में नौकरी के लिए निकले थे लेकिन कंपनी के सुरक्षा गार्ड ने उन्हें सुबह 9:00 बजे आने की बात कहकर गेट बंद कर दिया था। तभी जब वह घर लौट रहे थे तो उनके साथ हादसा घटित हो गया।

जाँच पड़ताल मे जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान उसकी जेब से मिली बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर दिए गए ₹200 की चंदा रसीद से हुई। मृतक कैसे ट्रेन की चपेट में आया इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

मांग पूरी न होने पर गेट पर शव रखकर प्रदर्शन की चेतावनी ( udham singh nagar train accident news)

परिजनों और श्रमिकों की मांग है कि मृतक के बेटे को स्थाई तौर पर नौकरी और मुआवजा दिया जाए। अगर उनकी मांग पर कोई आश्वासन नहीं दिया गया तो मंगलवार को कंपनी गेट पर शव रखकर प्रदर्शन करेगी।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top