Connect with us
Rudrapur News Today: Uttarakhand Police ASI sanjay khati died Pithoragarh breaking news today uttarakhand latest coverage
Image : social media ( Rudrapur News Today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Rudrapur News Today: उत्तराखण्ड पुलिस एएसआई की चली गई जिंदगी दौड़ी शोक की लहर

UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर

Rudrapur News Today: उत्तराखण्ड पुलिस एएसआई की चली गई जिंदगी दौड़ी शोक की लहर

1 min read

Rudrapur News Today  : उत्तराखंड पुलिस के ASI की संदिग्ध परिस्थितियों में गई जिंदगी, ड्यूटी जाने से पहले नहीं खुली नींद

Rudrapur News Today: Uttarakhand Police ASI sanjay khati died Pithoragarh breaking news today uttarakhand latest coverage : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पर ASI के पद पर तैनात संजय खाती की संदिग्ध परिस्थितियों में जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनो मे कोहराम मचा हुआ है , वहीं पुलिस महकमे मे शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़े :Akshat gopal UK board topper 2026: रामनगर के अक्षत बने टापर सेल्फ स्टडी से पाई सफलता

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट ग्राम मल्ला गरका के निवासी 54 वर्षीय संजय खाती उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर पुलिस लाइन में ASI के पद पर तैनात थे। संजय वर्तमान में रुद्रपुर कोतवाली स्थित सरकारी आवास में अपनी पत्नी और बेटे के साथ रह रहे थे। बीते रविवार को संजय की नाइट ड्यूटी थी, जिसकी चलते दोपहर को वो खाना खाने के बाद सो गए थे।

डॉक्टरों ने संजय को किया मृत घोषित ( udham singh nagar news today)

रात के 10:00 बजे जब परिजनों में उन्हें ड्यूटी जाने के लिए उठाया तो वह खड़े नहीं उठे। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना तुरंत पड़ोसियों को दी जिसके कारण 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़े :Srinagar news today: श्रीनगर अलकनंदा नदी में डूबा NIT बीटेक छात्र अभी तक कोई खबर नहीं

पुलिस महकमें मे शोक की लहर (Rudrapur News Today) 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर घटनास्थल पहुंचे जिन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताते चले संजय खाती एक-दो दिन पहले तक ठीक थे और अच्छे से बात कर रहे थे उनकी अचानक से मौत किस वजह से हुई है इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। संजय खाती एक जिम्मेदार और कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मी थे उनकी मौत से हर कोई दुखी है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top